/newsnation/media/media_files/2026/03/08/shahrukh-khan-praised-anil-kapoor-2026-03-08-15-29-19.jpg)
Shahrukh Khan Anil Kapoor
Shahrukh Khan Praised Anil Kapoor Acting in Subedaar: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर इस समय अपनी फिल्म सूबेदार को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में अमेजन प्राइम पर उनकी सूबेदार फिल्म रिलीज हुई. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की तारीफ फैंस समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रेटी भी कर रहे हैं. वहीं सूबेदार फिल्म को देखकर सुपरस्टार शाहरुख खान भी अनिल कपूर की एक्टिंग की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने कहा कि मैंने फिल्म बहुत इंजॉय की. अनिल कपूर पर भरोसा किया जा सकता है कि वो किसी भी किरदार को निभाने के लिए जान लगा देते हैं.
शाहरुख ने की अनिल कपूर की तारीफ
खान ने एक्स पर अनिल कपूर की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि एक्टिंग बहुत ही सधी हुई और असरदार है. उन पर भरोसा किया जा सकता है वो किसी भी किरदार को निभाने के लिए जान लगा देते हैं. सुपरस्टार ने इसके अलावा फिल्म के अन्य कलाकार राधिका मदान, मोना सिंह और सौरभ शुक्ला की भी सराहना की है. उन्होंने लिखा है कि फिल्म का हर किरदार बहुत ही खास तरीके से लिखा गया है और सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है. एक्टर ने निर्देशक सुरेश त्रिवेणी और पूरी टीम को फिल्म के लिए बधाई और प्यार दिया है.
Thoroughly enjoyed #Subedaar. Can always count on @AnilKapoor to give it his all - a restrained yet effective performance. His dedication to the craft is inspiring and the action was so good!!! #AdityaRawal, #SaurabhShukla, #MonaSingh, #FaisalMalik, #RadhikaMadan - each…
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) March 7, 2026
फिल्म के बारे में
अनिल कपूर की सूबेदार फिल्म 5 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी. अनिल कपूर की दमदार एक्टिंग की वजह से इस फिल्म की हर जगह चर्चा है. फिल्म में उन्होंने रिटार्यड फौजी अर्जुन मौर्या का किरदार निभाया. फिल्म भारत के ग्रामीण इलाकों में अवैध रेत खनन पर बेस्ड है. फिल्म का मुख्य किरदार रिटायरमेंट के बाद रेत माफिया से काम मांगने जाता है. पत्नी की मौत हो चुकी है और बेटी से नहीं बनती है. हालांकि कहानी रेत माफिया और मुख्य किरदार के आस-पास घूमती है. इसमें एक्शन का भरपूर रियलिस्टिक ड्रामा देखने मिलेगा, जहां रेत माफिया और रिटायर्ड फौजी का टकराव होता है. हालांकि क्रिटिक्स फिल्म की कहानी को ज्यादा खास नहीं बता रहे हैं लेकिन अनिल कूपर की एक्टिंग ने फिल्म में जान फूंक दी है.
गौरतलब है कि फिल्म का डायरेक्शन सुरेश त्रिवेणी ने किया है. जबकि फिल्म की कहानी प्रज्जवल चंद्रशेखर के साथ मिलकर लिखी. सुरेश त्रिवेणी ने बताया था कि ये फिल्म मैन स्ट्रीम सिनेमा को ट्रिब्यूट है. उनके लिए ये फिल्म बहुत पर्सनल और चुनौतिपूर्ण है क्योंकि कहानी अनिल को ध्यान में रखकर लिखी गई है. साथ ही अनिल कपूर के फैन होने के नाते ये फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है.
अनिल कपूर का फिल्म बैकग्राउंड
इंडस्ट्री में मिस्टर इंडिया नाम से मशहूर अनिल कपूर ने अपने करियर की शुरूआत साल 1979 में की थी उन्होंने "हमारे तुम्हारे" फिल्म में एक छोटा सा रोल किया था. इसके चार साल बाद 1983 में "वो सात दिन" फिल्म से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था. इस फिल्म के बाद उन्हें पहचान मिली थी. कुछ सालों बाद 1987 में 'मिस्टर इंडिया' ने उन्हें बॉलीवुड का सुपरस्टार बना दिया. ऐसे ही फिर सुपरहिट फिल्मों का दौर शुरू हुआ जिसमें उन्होंने 'तेज़ाब', 'राम लखन', 'बेटा' जैसी फिल्म दी. इतना ही नहीं उन्होंने 'स्लमडॉग मिलेनियर' भी काम किया जिसे कई ऑस्कर अवार्ड मिले. इसके अलावा अनिल कपूर ने अमेरिकी टीवी सीरीज '24' में काम करके वर्ल्ड लेवल पर शौहरत हासिल की.
ये भी पढ़ें: खुशी मुखर्जी को सरेआम शख्स ने मारा जोरदार थप्पड़, रोते हुए शेयर किया वीडियो
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us