Advertisment

Aaj Ka Panchang 4 July 2024: क्या है 4 जुलाई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय 

Aaj Ka Panchang 4 July 2024: किसी भी शुभ कार्य को करनेक के लिए हिंदू पंचाग का विशेष महत्व होता है. आज का दिन ग्रहों और नक्षत्रों को स्थिति के अनुसार कैसा है आइए जानते हैं. 

Advertisment
author-image
Inna Khosla
एडिट
New Update
Aaj Ka Panchang 4 July 2024

Aaj Ka Panchang 4 July 2024( Photo Credit : News Nation)

Advertisment

Aaj Ka Panchang 4 July 2024: आज का पंचांग - 4 जुलाई 2024 गुरुवार ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि है. हिन्दू पंचांग के अनुसार आज मृगशिरा नक्षत्र है. मृगशिरा नक्षत्र, जिसे मृग या मृगशिरस भी कहा जाता है, वृषभ और मिथुन राशि में स्थित है. यह 27 नक्षत्रों में से आठवां नक्षत्र है. इसका स्वामी चंद्रमा होता है. मृगशिरा नक्षत्र में जन्मे लोग भाग्यशाली माने जाते हैं. इनके जीवन में आमतौर पर सुख-सुविधाओं की कमी नहीं रहती. ये लोग अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कठोर परिश्रम करते हैं और सफलता प्राप्त करते हैं. मृगशिरा नक्षत्र का शुभ रंग सफेद और हरा है, शुभ अंक 2 और 7  और शुभ दिशा उत्तर और पश्चिम है. अब अगर शुभ रत्न की बात करें तो इन नक्षत्र का शुभ रत्न है मोती और पन्ना. मृगशिरा नक्षत्र का अधिदेवता वरुण देव हैं. आज आषाढ़ी त्रयोदशी भी है जिसे कपाल मोक्षी त्रयोदशी भी कहा जाता है, हिन्दू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विशेष रूप से की जाती है.

Advertisment

आज का पंचांग

तिथि- त्रयोदशी - 05:56:13 तक, चतुर्दशी - 29:00:08 तक

नक्षत्र- मृगशिरा - 27:55:15 तक

Advertisment

करण- वणिज - 05:56:13 तक, विष्टि - 17:25:21 तक

पक्ष- कृष्ण

योग- गण्ड - 06:58:52 तक, वृद्धि - 29:13:21 तक

Advertisment

वार- गुरूवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएं

सूर्योदय- 05:28:04

Advertisment

सूर्यास्त- 19:22:53

चन्द्र राशि- वृषभ - 15:58:51 तक

चन्द्रोदय- 28:23:59

Advertisment

चन्द्रास्त- 18:15:59

ऋतु- वर्षा

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत- 1946   क्रोधी

विक्रम सम्वत- 2081

काली सम्वत- 5125

प्रविष्टे / गत्ते- 20

मास पूर्णिमांत- आषाढ

मास अमांत- ज्येष्ठ

दिन काल- 13:54:48

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त- 10:06:20 से 11:02:00 तक, 15:40:16 से 16:35:55 तक

कुलिक- 10:06:20 से 11:02:00 तक

कंटक- 15:40:16 से 16:35:55 तक

राहु काल- 14:09:49 से 15:54:10 तक

कालवेला / अर्द्धयाम- 17:31:34 से 18:27:13 तक

यमघण्ट- 06:23:44 से 07:19:23 तक

यमगण्ड- 05:28:04 से 07:12:25 तक

गुलिक काल- 08:56:46 से 10:41:08 तक

शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत- 11:57:39 से 12:53:18 तक

दिशा शूल

दिशा शूल- दक्षिण

धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए हिंदू पंचांग से शुभ मुहूर्त देखे जाते हैं. उत्सवों के तारीखों का निर्धारण, शुभ कार्यों के लिए समय निर्धारण, ग्रहण और सूर्यग्रहण की तारीखों का निर्धारण, और धार्मिक त्योहारों के महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी भी हिंदू पंचांग देखकर बतायी जाती है. 

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

Source : News Nation Bureau

Religion News in Hindi रिलिजन न्यूज Aaj Ka Panchang Rahu Kaal Time shubh muhurat Aaj Ka Panchang 4 July 2024 4 July 2024
Advertisment
Advertisment