Advertisment

Aaj Ka Rashifal: गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: हर दिन नया होता है और आपके लिए कुछ समाचार लेकर आता है लेकिन इसे पढ़ने के लिए आपकी राशि के ग्रहों को जानने की जरुरत होती है. तो आज आपकी राशिफल आपके बारे में क्या बता रही है आइए जानते हैं.

author-image
Inna Khosla
New Update
Aaj Ka Rashifal  2

Aaj Ka Rashifal - 3rd August 2023 ( Photo Credit : News Nation)

Aaj Ka Rashifal: आज गुरुवार के दिन आपकी राशि आपके लिए क्या शुभ समाचार लेकर आयी है ये आपको ज्योतिष्याचार्य अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं. भविष्य में होने वाली ज्यादातर घटनाओं का अंदाज़ा विद्वान आपकी कुंडली को देखकर लग सकते हैं. अगर आप ये जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा. कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले आप ये राशिफल पढ़ लें. दिन की शुरुआत में इसे पढ़ने के बाद आप अपने आज के प्लान बनाएं. राशि के हिसाब से आज आपके लिए कौन सा रंग लक्की है, आपका शुभ नंबर क्या है और भाग्यमीटर पर किस्मत आपका कितना साथ दे रही है ये भी जानिए. 

Advertisment

1. मेष राशि

आज उपलब्धियां हासिल करने का दिन है. अगर आप एक साथ कई काम करते हैं तो आज आप उनमें अच्छा संतुलन बना पाएंगे. आपकी मेहनत का फल भी आज आपको मिल सकता है.  

उपाय- चने की दाल का दान करें.

शुभ अंक - 2

शुभ रंग - लाल

लक मीटर - 8 

2. वृष राशि

आज भाग्य आपका साथ देगा और आप सफलता की ओर आगे बढ़ेंगे. आय के नए साधन मिलेंगे और आप काम पर अच्छे से फोकस कर पाएंगे. 

Advertisment

उपाय- मंदिर का बाहर बैठे लोगों को खाना खिलाएं

शुभ अंक - 1

शुभ रंग - ब्लैक 

लक मीटर- 9

3. मिथुन राशि 

आज कुछ लोगों के साथ सतर्कता बरतने की जरुरत है. ज्यादा उत्साहित होने से बचें. अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें और किसी से सलाह लेकर ही कोई बड़ा फैसला लें. लेकिन पैसे के लेन देन की बात किसी से भी ना करें.  

उपाय - हनुमान चालीसा को अपने साथ रखकर बाहर निकलें

शुभ अंक -5

शुभ रंग - पीले

लक मीटर- 9

Advertisment

4. कर्क राशि 

आज आपको चारों ओर से सहयोग की उम्मीद है. आप किसी काम के लिए आगे बढ़ना चाहते हैं तो बढ़ें किस्मत आपका साथ देने वाली है और आप अपने लक्ष्य को आज निसंदेह हासिल कर सकते हैं. 

उपाय- जेब में सोने का कोई सामान रखें.

शुभ अंक- 6

शुभ रंग - यैलो

लक मीटर- 9

5. सिंह राशि

लंबे समय से चला आ रहा इंतज़ार आज पूरा होगा. आपके काम बनेंगे. आपको आज आपकी मनचाही बात सुनने को मिलेगी. अगर आप किसी मंगल कार्य को दान करेंगे तो ये भी आपके लिए हितकर साबित होगा. 

Advertisment

उपाय - सुगंध लगाकर घर से निकलें

शुभ अंक- 3

शुभ रंग - ग्रे

लक मीटर - 9

6. कन्या राशि

आज आप अपना बड़ा दिल रखें. आपके बड़प्पन की वजह से आप समाज में आपका खूब नाम हो सकता है. अगर किसी कार्य के पूरे होने का इंतज़ार कर रहे हैं तो उसमें अभी और समय लगने की उम्मीद है लेकिन आपके सब्र का फल मीठी होगा.  

उपाय- माथे पर लाल टीका लगाएं

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- फिरोजी

लक मीटर - 8

Advertisment

7.तुला राशि

आज आप अपने घर या वाहन से जुड़े कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं. आज आप पहले की तुलना में ज्यादा इमोशनल महसूस करेंगे. आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और आपका फोकस भी आपके काम पर बना रहेगा. 

उपाय- सूर्य को अर्घ्य दें

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- यैलो

लक मीटर- 1 

8. वृश्चिक राशि

आज आपका सोशल नेटवर्क बढ़ेगा. आप किसी बड़े आयोजन में भी आज शामिल हो सकते हैं.  अपने आत्मविश्वास के दम पर आज आप जो भी करेंगे आपको उसमें सफलता हासिल हो सकती है. 

उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- ग्रे

लक मीटर- 9

9. धनु राशि 

आज आपके लाइफस्टाइल में बदलाव आएगा. आय के नए साधन तो मिलेंगे ही साथ ही आज आपको कोई गुड न्यूज़ भी सुनने को मिल सकती है. आज समाज में आपको आदर सम्मान भी होगा.  

उपाय- गणपति को लड्डुओं का भोग लगाएं

शुभ अंक - 2

शुभ रंग - ब्राउन

लक मीटर- 9

10. मकर राशि 

आज आपको चारों ओर से शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं. आप खुश और उत्साहित महसूस करेंगे. आप किसी ऐसी जगह इंवेस्ट करेंगे जिसका अच्छा नतीजा आपको भविष्य में आगे जाकर मिलेगा. अपना व्यवहार बनाए रखें 

उपाय- माथे पर चंदन का टीका लगाएं

शुभ अंक - 5

शुभ रंग- हरा

लक मीटर- 9   

11. कुंभ राशि 

आज किसी भी काम में जल्दबाज़ी ना करें. अगर आप किसी को अपना हितेशी नहीं मानते तो उससे सतर्क रहें. कामकाज के लिहाज से आज नॉर्मल दिन रहेगा बहुत अच्छी तरक्की की उम्मीद ना रखें. अपनो का साथ आज आपके साथ दिनभर बना रहेगा 

उपाय- माता के मंदिर में मिठाई का प्रसाद चढ़ाएं

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पिंक

लक मीटर - 8

12. मीन राशि

आज आप लोगों की सलाह लें लेकिन अपनी सूझबूझ भी लगाएं. हो सकता है वो सलाह आपके लिए हितकारी हो लेकिन आपका दिल जो कहे आप उस बात का विश्वास करें. कामकाज के लिहाज से आज का दिन थोड़ा धीमा चलने वाला है. 

उपाय- बच्चों को कुछ मीठा खाने को दें

शुभ अंक - 2

शुभ रंग- रेड

लक मीटर -8

Source : News Nation Bureau

horoscope rashifal 2023 horoscope today Aaj Ka Rashifal 3 august horoscope in hindi rashifal aaj ka rashifal in hind
Advertisment
Advertisment