Advertisment

Aaj Ka Rashifal, 05 May 2023 : आज मिथुन राशि के जातकों को होगा आर्थिक लाभ, जानें आज का राशिफल

आज दिनांक 05 मई दिन शुक्रवार है.

author-image
Aarya Pandey
New Update
Aaj Ka Rashifal, 05 May 2023

Aaj Ka Rashifal, 05 May 2023( Photo Credit : newsnation )

Aaj Ka Rashifal, 05 May 2023 : आज दिनांक 05 मई दिन शुक्रवार है. वहीं आज वैशाख पूर्णिमा भी है और भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव भी है. इसके साथ ही आज चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है. जिससे आज का दिन और भी ज्यादा खास माना जा रहा है. अब ऐसे में आज का दिन मां लक्ष्मी को भी समर्पित है. जिससे बहुत ही दुर्लभ संयोग भी बन रहा है. अब ऐसे में ग्रहों-नक्षत्रों के खेल में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा. जिससे कई राशियों के जीवन में इसका असर भी देखने को मिलेगा. तो आइए आज हम आपको अपने इस लेख में ज्योतिषाचार्य अरविंद त्रिपाठी के जरीए, आपके आज के राशिफल के बारे में विस्तार से बताएंगे कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा. 

Advertisment

आज जानें 12 राशियों का हाल 

1. मेष राशि

अपने मित्रों  एवं पारिवारिक सम्बन्धियो के साथ अपने रिश्ते मधुर बनाए रखें और इसके लिए आप ही पहल करें। आप दोनों के  रिश्तों में सुधार होगा। आप दुश्मनों को आसानी से मात दे पाने में कामयाब रहेंगे। बच्चों को लेकर कुछ दिक़्क़तों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन ध्यान रखें, आप उनके साथ प्यार से पेश आएं, ग़ुस्सा न करें। प्रेमजीवन में आपके सबकुछ अच्छा है। वहीं पेशेवर लाइफ़ में भी उन्नत्ति दीख रही है

सावधानी-कटु भाषा बोलने से बचे

उपाय: लाल वस्तु की दान करें 

शुभ अंक -1

शुभ रंग- लाल

लक मीटर- 7

2.वृषभ राशि

आप पर ख़ुशियों और समृद्धि की बारिश होगी। यदि आप टेक्निकल बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं तो आपकी बचत में इज़ाफ़ा में होगा। सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को इस समयअधिक फ़ायदा होगा। उन्हें उनके टैलेंट के लिए सराहा जाएगा।  आपकी किस्मत चमकेगी और धन का आगमन होगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी आपकी ख़ूब जमेगी।

सावधानी -परिवार को इग्नोर न करें

उपाय:श्री गणेशजी की आराधना करें l

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- आसमानी 

लक मीटर- 7

Advertisment

3.मिथुन राशि

समय पर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने करने के लिये मेहनत करें। आर्थिक स्थिति कमज़ोर रहने के बावजूद आपका ख़र्चा बढ़ेगा। इससे आपकी बचत भी प्रभावित होगी।  आप शेयर मार्केट में पैसा लगा सकते हैं। इसमें आपको फ़ायदा मिलेगा। प्रशासनिक कार्य में आप उम्दा प्रदर्शन करेंगे। योजना बनाते समय अनुभवी लोगों से सलाह ले सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि अपनी टीम के सदस्यों से साथ तल्ख़भरी बात न करें, इससे आपकी छवि पर नकारात्मकर असर पड़ेगा। 

सावधानी-भाषा का ध्यान रखें।

उपाय: गाय को गुड़ एवं  रोटी खिलाएं 

शुभ अंक -6

शुभ रंग -सी ग्रीन

लक मीटर -8

4.कर्क राशि

आपको कार्य में कुछ बाधाएँ सामने आएगी, लेकिन इस दौरान आप अपनी क्षमता से भी अधिक कार्य करेंगे। कार्य को लेकर आप इस समय कहीं अन्य शहर भी शिफ़्ट कर सकते हैं। आपके द्वारा किए गए पिछले कर्मों का फल भोगने का यह अच्छा समय है। आपकी सभी छोटी-मोटी योजनाएँ सफल साबित होंगी। आपके लिए शुभ होगा। आपकी सफलता में कड़ी मेहनत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।

सावधानी-परिश्रम से पीछे न हटे।

उपाय: सफेद चीज़ों का दान करें। आप l

शुभ अंक- 4

शुभ रंग -सफेद 

लक मीटर- 9

5.सिंह राशि

आपके रिश्ते बुद्धिजीवी लोगों से स्थापित होंगे। आप अपनी वचनबद्धता को सुधारने का प्रयास करेंगे। ज़रुरतमंदों को दान करें। इससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। आपको कोई पिछली चोट के दर्द से आराम मिलेगा। किसी फँसाद आदि में न पड़े और अपने पिताजी को पूरा सम्मान दें। कुछ नकारात्मक ख़्याल आपके दिलो-दिमाग में आएंगे, ऐसे में आपकी कोशिश यही रहनी चाहिए  कि उन ख़्यालों को अपने ऊपर हावी न होने दें। 

सावधानी-नकारात्मक सोच से बचें।

उपाय: समस्याओं को दूर करने के लिए भगवान सूर्य देव की आराधना करें। इससे आपका भ्रम भी दूर होगा।

शुभ अंक -5

शुभ रंग -केसरिया

लक मीटर -8

Advertisment

6.कन्या राशि

आज आपको मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। कॅरियर बनाने के लिए अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रयोग करें। अपनी आतंरिक शक्ति का अवलोकन करें। दुश्मन आपको आज हानि पहुँचाने की फ़िराक़ में है। ख़ुश रहें, किस्मत के सितारे बुलंद हैं। यदि आप जॉब बलदने का मन बना रहे हैं तो इस अवसर का पूरा लाभ उठाएँ। जॉब से संबंधित सभी मसलों को सुलझाने का प्रयास करें, क्योंकि बाद में आपको इसे पूरा करने में बाधा हो सकती है। 

सावधानी-अपनी गोपनीयता बरते।

उपाय: एकमुखी रुद्राक्ष पहनने से आपकी सारी बाधाएँ दूर हो जाएंगी। इसे बेहद ही प्रभावशाली और परिणाम कारक रुद्राक्ष माना जाता है। 

शुभ अंक- 6

शुभ रंग -वेजिटेबल कलर

लक मीटर -8

7.तुला राशि

छात्रों के लिए सुखद रहेगा। इस राशि के जातकों को तकनीकी क्षेत्र से जुड़े छात्रों का सहयोग मिलेगा। हो सकता है कि विदेश में रहने वाले किसी व्यक्ति से आपकी मित्रता हो जाए। हालाँकि ये वक़्त पारिवारिक जीवन के लिए अच्छा नहीं रहेगा। इस महीने किसी रिश्तेदार और दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, साथ ही छोटी दूरी की यात्रा भी संभावित है।

सावधानी-विवादित कार्यों से दूर रहें।

उपाय:  तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करें। 

शुभ अंक- 2

शुभ रंग -आसमानी

लक मीटर- 9

8.वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि में ग्रहों की चाल के मुताबिक़, यह समय पिता-पुत्र के रिश्तों के लिए बेहतर नही होगा। कुछ अनचाही घटना घट सकती है। सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा, भाग्य आपका साथ नहीं देगा।  आज पिता के साथ रिश्ते सुधरेंगे। आज पत्नी और माँ के साथ रिश्तों में तनाव पैदा होगा। 

सावधानी -शेयर में पूजी निवेश करने से बचें 

उपाय: बूंदी के लड्डू बांटे 

शुभ अंक- 8

शुभ रंग -केसरिया

लक मीटर -8

Advertisment

9.धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए कुछ परेशानी लेकर आ सकता है।  आपको कठिन परिश्रम करने की ज़रुरत होगी। आप अपनी जॉब बदलने के बारे में सोच सकते हैं। लंबी योजना बनाने के लिए यह वक़्त बेहद अच्छा है। आपकी गंभीरता, जुनून और महत्वकांक्षा का आपको फल मिलेगा। दांपत्य जीवन में मतभेद पैदा हो सकते हैं। अगर आप किसी के साथ डेटिंग कर रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहद अच्छा समय है।

सावधानी-खान पान पर नियंत्रण रखें।

उपाय: -ॐ गुरुवे नम:

शुभ अंक-9

शुभ रंग -पीला

लक मीटर -9

10.मकर राशि

तकनीकी क्षेत्र से जुड़े मकर राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। आप नए दोस्त बनाएंगे और ये दोस्त जीवन में आगे बढ़ने के लिए आपकी मदद करेंगे। पड़ोसियों या रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। यात्रा का योग भी बन रहा है। आप परिवार के साथ किसी तीर्थ स्थान पर जा सकते हैं। अपने ख़ास चाहने वाले के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बच्चे आपको मुस्कुराने के कई वजह देंगे।  आपको अपनी सहिष्ठुता और धैर्य का इम्तिहान देना पड़ सकता है। 

सावधानी -अज्ञात व्यक्ति से कोई व्यापार न करे।

उपाय: सरसों के तेल का दान करें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग -सफेद 

लक मीटर -7

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए अप्रत्याशित लाभ लेकर आएगा। भाग्य  से  सारा कार्य सम्पन्न होगा l

कामकाज और व्यवसाय के अलावा आपको परिवार में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। चाहे जो भी हो, शांति और समझदारी से काम लें। जिससे आपको इन मुद्दों को हल करने में मदद मिलेगी। तीर्थ स्थान पर जाने का योग बन रहा है। 

सावधानी- साझेदारी में व्यापार न करें।

उपाय: आज बजरंग बाण का पाठ करें ।सरसों का तेल दान करें।

शुभ अंक -7

शुभ रंग -सफेद

लक मीटर- 7

Advertisment

12.मीन राशि 

आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में अहम भूमिका निभाने का मौक़ा मिलेगा, इसलिए बेहतर करने की कोशिश करें और अपने काम से सीनियर्स को प्रभावित करें। कला, संगीत और साहित्य में रूचि दिखा सकते हैं। अपनी छवि को लेकर सावधान रहें, क्योंकि कोई आप पर ग़लत आरोप लगाने की कोशिश कर सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मसले मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकते हैं। बेवजह यात्रा ना करें। 

सावधानी - अपनी इंटीग्रिटी को लेकर सावधान रहे।

उपाय -वृहस्पति ग्रह के हानिकार प्रभावों पर काबू पाने के लिए वृहस्पति देव की आराधना करें। 

पीली वस्तुओं का दान करेंl और हर वृहस्पति  को मंदिर में  पीली  कपड़े  दान  करें 

शुभ अंक- 9

शुभ रंग -पीला 

लक मीटर- 9

aaj ka rashifal in hindi Aaj Ka Rashifal aaj ka rashifal kanya aaj ka rashifal mesh 05 May 2023 news nation live tv news nation live
Advertisment
Advertisment