Advertisment

Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशि वाले जातकों पर कृपा बरसाएंगी मां लक्ष्मी, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: गुरुवार के दिन अगर आप राशि अनुसार कुछ उपाय करते हैं तो इसके शुभ परिणाम भी मिलते हैं। तो आज का राशिफल क्या है आइए जानते हैं।

author-image
Sushma Pandey
New Update
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal( Photo Credit : News Nation)

Aaj Ka Rashifal: आज 14 सिंतबंर 2023 और गुरुवार का दिन है। आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि भी है। आज स्नानदान श्राद्धादि की अमावस्या है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-आराधना और व्रत करने से विष्णु जी जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। 

दिन की शुरुआत अगर आप भविष्यफल पढ़कर करते हैं तो इससे आपका दिन अच्छा गुजरता है। कुछ उपाय भी अगर राशि अनुसार कर लिए जाएं तो इसके भी शुभ फल मिलते हैं।  भाग्यमीटर पर किस्मत आज आपका कितना साथ देने वाली है ये सारी जानकारी आपको ज्योतिष्याचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी दे रहे हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) के अनुसार आज सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है ये सब भी जानिए। 

Advertisment

1. मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

भगवान विष्णु की कृपा से आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपका काम आसानी से पूरा होगा। परिवार में खुशियों का बनी रहेंगी। आज गाय को गुड़ खिला सकते हैं। भाग्यमीटर पर किस्मत आपका 80 प्रतिशत साथ दे रही है। 

2. वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Advertisment

आज का दिन आपके लिए लकी साबित होगा। घर की कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। धन लाभ हो सकता है। भगवान विष्णु को देसी घी का भोग लगाएं।  भाग्यमीटर पर किस्मत आपका 75 प्रतिशत साथ दे रही है। 

3.  मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नई नौकरी मिल सकती है। लवमेट के साथ लॉग ड्राइव पर जाने का प्लान बन सकता है। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। संध्या के समय भगवान विष्णु की आरती जरूर करें। भाग्यमीटर पर किस्मत आपका 80 प्रतिशत साथ दे रही है। 

Advertisment

4. कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

अपने गुस्से पर काबू रखें, वरना आपको नुकसान उठना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। आज किसी जरूरतमंद की मदद करें। भाग्यमीटर पर किस्मत आपका 65 प्रतिशत साथ दे रही है। 

5. सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Advertisment

आज पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आज का दिन नई उमंगों से भरा रहेगा। काफी दिनों से रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। पीले कपड़े या पीले रंग की वस्तुओं का दान करें। भाग्यमीटर पर किस्मत आपका 80 प्रतिशत साथ दे रही है.  

6. कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कन्या राशि वाले जातकों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। आपको कोई अचानक खुशखबरी मिलेगी। परिवार के साथ कहीं बाहर डिनर का प्लान बन सकता है। आज भगवान विष्णु के आगे देसी घी का दीपक जलाएं। भाग्यमीटर पर किस्मत आपका 77 प्रतिशत साथ दे रही है। 

Advertisment

7. तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए लकी साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कार्यक्षेत्र में में सफलता मिलेगी। किसी किन्नर को धन का दान करें। भाग्यमीटर पर किस्मत आपका 80 प्रतिशत साथ दे रही है। 

8. वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। घर के मंदिर में देसी घी का दीपक जलाएं। भाग्यमीटर पर किस्मत आपका 78 प्रतिशत साथ दे रही है। 

9. धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन सोच-समझकर कोई भी फैसला लें। आपसे मिलने आज कोई आ सकता है। दिल की बजाय दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना आपके लिए अच्छा होगा। गाए को हरी घास खिलाएं। भाग्यमीटर पर किस्मत आपका 70 प्रतिशत साथ दे रही है। 

10. मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आज पैसे लगाने से बचना चाहिए। आज विरोधी आपसे दूरी बनाकर रहेंगे। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। 

मकर राशि वाले आज भगवान विष्णु के मंदिर जाएं। भाग्यमीटर पर किस्मत आपका 70 प्रतिशत साथ दे रही है। 

11. कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन दिन लाभ दिलाने वाला है। मेहनत का फल आपको मिलेगा। पूरे दिन एनेर्जेटिक रहेंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के योग हैं। आज किसी विष्णु मंदिर में जाकर साबुत मूंग की दाल अर्पित करें। भाग्यमीटर पर किस्मत आपका 80 प्रतिशत साथ दे रही है। 

12. मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

परिवार में सुख का वातावरण रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। हालांकि अपने गुस्से को काबू में रखें। चंदन का तिलक लगाकर बाहर जाएं। भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 75 प्रतिशत साथ दे रही है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

Source : News Nation Bureau

horoscope rashifal 2023 daily horoscope in hindi Aaj Ka Rashifal horoscope 2023 rashifal Daily Horoscope
Advertisment
Advertisment