Advertisment

Shani Jayanti 2022 Horoscope: शनि जयंती पर इन राशियों की लगेगी लॉटरी, बिजनेस में होगा लाभ और मिलेगी नौकरी

शनि जयंती (Shani Jayanti 2022) आज 30 मई को मनाई जाएगी. इस साल शनि जयंती पर सर्वार्थ सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है. तो, चलिए आपको बताते हैं कि आज का दिन किन राशियों (shani jayanti 2022 Astrology) के लिए शुभ रहेगा.

author-image
Megha Jain
New Update
shani jayanti 2022 Astrology

shani jayanti 2022 Astrology( Photo Credit : social media)

हिंदू शास्त्रों की बात करें तो शनिदेव (lord shanidev) को न्याय का देवता माना गया है. ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव का सभी नवग्रहों में अहम स्थान है. माना जाता है कि शनिदेव हर इंसान को उसके कर्मों का फल जरूर देते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है. इस बार शनि जयंती (Shani Jayanti 2022) 30 मई यानी कि आज मनाई जाएगी. इस साल शनि जयंती पर सर्वार्थ सिद्धि योग का भी निर्माण (Shani Jayanti 2022 Date) हो रहा है. ये दिन शनि दोष से पीड़ित जातकों के लिए बेहद खास माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन किए गए उपायों का फल दोगुना मिलता है. तो, चलिए आपको बताते हैं कि आज का दिन किन राशियों (shani jayanti 2022 horoscope 30th may) के लिए शुभ रहेगा.   

Advertisment

यह भी पढ़े : Rashifal 29 May 2022: आज रविवार के दिन इन राशियों के लिए मांगलिक कार्य करना रहेगा सर्वश्रेष्ठ, धार्मिक कार्यों में रुचि कराएगी लाभ

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope 2022)

इन राशि के जातकों के लिए शनि जयंती खास रहने वाली है. इन राशि के लोगों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी. इसके साथ ही तरक्की के मार्ग खुलेंगे और आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी. इसके साथ ही इन्हें कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिल सकता है और किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी. इस दौरान आपको कोई लंबे से चला आ रहा काम भी पूरा कर सकते हैं. जिसमें आपको भाई-बहन का पूरा साथ (shani jayanti 2022 Sagittarius Horoscope) मिलेगा. 

यह भी पढ़े : Horoscope 29th May 2022: इन राशियों को बिजनेस में रुका हुआ धन होगा प्राप्त, इनके खुलेंगे तरक्की के मार्ग

Advertisment

मेष राशिफल  (Aries horoscope 2022)

शनि जयंती आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकती है. इस समय शनिदेव ने आपकी राशि के 11वें भाव में गोचर किया है. जिसे लाभ और आय का स्थान कहा जाता है. इस दौरान आपको नौकरी व व्यापार में भी लाभ हो सकता है. इसके साथ ही आपके धन आगमन के मार्ग खुलेंगे. करियर में तरक्की मिल सकती है. नौकरी के नए प्रस्ताव (shani jayanti 2022 Aries horoscope) आ सकते हैं.  

यह भी पढ़े : Rashifal 28 May 2022: आज शनिवार के दिन इन राशियों को जीवनसाथी से मिलेगा पूरा सहयोग, लंबे वक्त से अटका हुआ काम भी अब होगा पूरा

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope 2022)

वृषभ राशि वालों के लिए शनि जयंती लाभकारी साबित हो सकती है. शनिदेव ने आपकी राशि के दशम भाव में गोचर किया है. जिसे कार्यक्षेत्र और नौकरी का भाव कहा जाता है. आज के दिन आपको करियर में सफलता मिलेगी. इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. लंबे समय से अटके काम (shani jayanti 2022 Taurus Horoscope) पूरे होंगे. 

Advertisment

shani jayanti 2022 Taurus Horoscope उप-चुनाव-2022 Shani Jayanti shani jayanti 2022 rashifal 30th may Shani Jayanti 2022 Date shan Shani Jayanti 2022 horoscope 30th may shani jayanti 2022 Aries horoscope Shani Jayanti 2022 astrology shani dev jayanti 2022
Advertisment
Advertisment