Advertisment

Aaj Ka Rashifal: क्या है आज शनिवार का राशिफल, जानें किस उपाय से होगा आपका बेड़ा पार

Sawan Shaniwar 2023: शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है. जो लोग मेहनती होते हैं, किसी का दिल नहीं दुखाते और बड़ो का सम्मान करते हैं उन पर न्याय प्रिय शनिदेव की विशेष कृपा होती है.

author-image
Inna Khosla
New Update
Sawan Saturday horoscope aaj ka rashifal ke upay

Saturday Horoscope ( Photo Credit : News Nation)

Aaj Ka Rashifal: आज शनिवार के दिन आप अपनी संडे की छुट्टी का बेसब्री से इंतज़ार जरूर कर रहे होंगे. शनि देव को समर्पित आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है. शनिदेव की कृपा पाने के लिए आज आपको क्या उपाय करने चाहिए ये आपको राशि के हिसाब से बता रहे हैं. ज्योतिष्याचार्य पंडित अरविंग त्रिपाठी के अनुसार आज आपका भविष्यफल क्या है. भाग्य मीटर पर आपकी किस्म्त आज आपका कितना साथ देने वाली है और आज के दिन आपको किस रंग के कपड़े पहनने से लाभ मिलेगा ये सब जानिए. 

Advertisment

1. मेष राशि

आज का दिन आपसे कड़े परिश्रम करवाने वाला दिन है. अगर आप किसी काम को टालने की सोच रहे हैं तो उसे आज ही करें. आपको भविष्य में इससे बेहद लाभ मिल सकता है.

उपाय- शनि मंदिर में उड़द दाल का दान करें.

शुभ अंक - 1

शुभ रंग - नैवी ब्लू

लक मीटर - 7 

Advertisment

2. वृष राशि

शनि देव की कृपा आज आपकी राशि पर बनीं हुई है. किसी के साथ ना धोखा करें और ना ही उस बारे में सोचें. सिर्फ अपना भला करने के बारे में सोचें. आज आपके सारे काम बनेंगे. 

उपाय- शाम के पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का दिया जगाएं. 

शुभ अंक - 1

शुभ रंग - ब्लैक 

लक मीटर- 9

Advertisment

3. मिथुन राशि

शनिवार का दिन कुछ लोगों के लिए संघर्ष और चुनौतियों से भरा होता है. लेकिन आप शनिदेव की कृपा पाने के लिए मन लगाकर अपना काम करें. आपके काम में शनिदेव खुद बरकत डालेंगे

उपाय - शनि चालीसा का पाठ करें 

शुभ अंक -4

शुभ रंग - पीले

लक मीटर- 9

Advertisment

4. कर्क राशि

शनि का ध्यान करना आज आपके लिए लाभकारी होगा. अगर आप किसी को तोहफा देने की सोच रहे हैं तो काला रंग चुन सकते हैं. लेकिन आज गलती से भी लोहा खरीदने के बारे में ना सोचें. 

उपाय- शनिदेव की मुर्ति के सामने हाथ जोड़ें

शुभ अंक- 5

शुभ रंग - ऑरेंज 

लक मीटर- 9

Advertisment

5. सिंह राशि

आज कि दिन आपके लिए कई खुशखबरियों के साथ शुरु होगा. आज आप अपने घर में किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं. पुराने मित्र और दोस्तों से मिलने का दिन है. किसी को काल चीज़ ना दें. 

उपाय - तिल के तेल का दिया शनिदेव के सामने जगाएं 

शुभ अंक- 1

शुभ रंग - ग्रे

लक मीटर - 9

6. कन्या राशि

आज आपको आपके कर्मों का फल मिलेगा. न्याय प्रिय शनि देव की आज आप पर कृपा बरसेगी. अगर आप किसी बात से दुखी हैं तो आपको दुख भी आज दूर होंगे. तो आप आज जितना हो सके शनिदेव का ध्यान करें

उपाय- सुबह शाम शनिदेव के मंत्रों का जाप करें. 

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ब्लू

लक मीटर -9

7.तुला राशि

आज का दिन नपा तुला रहें. किसी से वाद विवाद में ना फंसे. आपके लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. लेकिन आप अपने काम से काम का मतलब रखेंगे तो आपको इसका फायदा मिलेगा

उपाय- सूर्य को अर्घ्य दें

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- सफेद

लक मीटर- 7

8. वृश्चिक राशि

शनिदेश की विशेष कृपा पाने के लिए आज आप अपने घर में सुबह शाम अगरबत्ती जगाएं. घर में जितनी अच्छी खुशबू होगी आपको उतनी तरक्की मिलेगी

उपाय- घर में शाम के समय शनि देव की आरती करें. 

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- ग्रे

लक मीटर- 9

9. धनु राशि

आप अगर किसी पुराने काम में पिछले काफी समय से उलझे हुए हैं तो आज उससे निजात पाएंगे. कुछ नया शुरु करने के लिए भी ये समय अच्छा है. आपके लिए बेहतर होगा कि पुरानी कोई भी बात या काम जिसका आपको लाभ नहीं मिल रहा उसे आज ही त्याग दें. 

उपाय- गरीबों को कुछ दान करें

शुभ अंक - 2

शुभ रंग - ब्राउन

लक मीटर- 9

10. मकर राशि

पुराने कपड़ों को आज आप अपने घर से बाहर निकाल दें. आज से आप जीवन में कोई भी नई शुरुआत करें या उसके बारे में सोचें उसका आपको भविष्य में बहुत ही अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा. 

उपाय- मंदिर में काले बैंगन दान करें. 

शुभ अंक - 5

शुभ रंग- हरा

लक मीटर- 9   

11. कुंभ राशि

अपने घर को विपदा से बचाने के लिए आज आपके पास कई मौके आएंगे. शनिदेव की कृपा बनी रहेगी. अगर आज आप  सूझबूझ से काम करें तो परेशानियों से हमेशा के लिए बाहर आ सकते हैं. 

उपाय- लोहे की कील शनिदेव में मंदिर में चढ़ाएं. 

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पिंक

लक मीटर - 8

12. मीन राशि

अपने घर से बाहर निकलने से पहले गुड़खाकर निकलें. आज आपके काम अपने आप बनते जाएंगे. किसी अधिकारी से आज आपकी मुलाकात होगी जो आपको आगे बढ़ने के नए रास्ते भी दिखा सकता है. 

उपाय- गरीब को चप्पल का दान करें 

शुभ अंक - 2

शुभ रंग- रेड

लक मीटर -8

Source : News Nation Bureau

horoscope horoscope today Aaj Ka Rashifal sawan 2023 29 July Horoscope Saturday Shaniwar Upay rashifal
Advertisment
Advertisment