Advertisment

Sakshi Dhoni Viral Photo: क्यों इतनी वायरल हो रही है धोनी की पत्नी साक्षी की ये फोटो, जानें क्या है पूरा मामला

Sakshi Dhoni Viral Photo: एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने फैंस के बीच सनसनी फैला रखी है. आइए इसकी सच्चाई जानते हैं.

author-image
Sonam Gupta
New Update
sakshi dhoni

sakshi dhoni

Sakshi Dhoni Viral Photo: महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर फोटोज वीडियोज शेयर कर फैंस से रूबरू रहती हैं. लेकिन, इस बीच सोशल मीडिया पर साक्षी की एक ऐसी फोटो वायरल हो रही है, जिसने हर तरफ हंगामा मचा दिया है. तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है...

Advertisment

क्या सचमुच साक्षी धोनी पी रही थीं सिगरेट?

एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने फैंस के बीच सनसनी फैला रखी है. इस फोटो में दावा किया जा रहा है कि साक्षी सिगरेट पी रही हैं. लेकिन फोटो क्लियर नहीं है और ना ही उनके हाथों में कुछ दिख रहा है. ऐसे में न्यूज नेशन इस खबर की पुष्टि नहीं करता. आपको बता दें, ये तस्वीर भारत की नहीं बल्कि विदेश की है. जहां, साक्षी धोनी अपनी कुछ दोस्तों के साथ मस्ती करती दिख रही हैं. एक और फोटो है, जिसमें करिश्मा तन्ना भी दिख रही हैं. 

साक्षी धोनी देती रहती हैं धोनी पर अपडेट

साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. फैंस तो उन्हें इसलिए भी काफी एक्टिवली फॉलो करते हैं, क्योंकि साक्षी के जरिए फैंस को माही की भी अपडेट मिलती रहती है. बताते चलें, फिलहाल फैंस के मन में यही सवाल है कि धोनी आईपीएल 2025 में खेलते दिखेंगे या नहीं? पिछले सीजन धोनी घुटने की चोट से काफी परेशान दिखे थे. हालांकि, उनकी सर्जरी हो चुकी है और स्थिति पहले से बेहतर है.

माही ने खुद इसपर अब तक कोई अपडेट नहीं दिया है. आईपीएल 2025 में मेगा ऑक्शन होने वाला है और इसमें एक बार फिर चेन्नई की टीम सिरे से टीम को तैयार करेगी. यदि माही रिटायरमेंट के बारे में सोचते हैं, तो फ्रेंचाइजी को एक अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज की जरूरत होगी. 

ये भी पढ़ें: Mohammed Shami: मोहम्मद शमी भुगत रहे हैं सजा, हर महीने हसीन जहां को देने पड़ते हैं इतने लाख रुपये

MS Dhoni sports news in hindi Sakshi Dhoni Viral Photo
Advertisment