Advertisment

बिहार: छेड़खानी के आरोप में दो नाबालिगों को किया नंगा, कालिख पोत कर पूरे गांव में घुमाया

बिहार के नालंदा जिले के सिलाव बजार में कथित रूप से लड़कियों के साथ छेड़खानी करने के आरोप में दो किशोरों को नंगा कर और मुंह पर कालिख पोतकर गांव में घुमाया गया।

author-image
Narendra Hazari
एडिट
New Update
बिहार: छेड़खानी के आरोप में दो नाबालिगों को किया नंगा, कालिख पोत कर पूरे गांव में घुमाया

बिहार पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बिहार के नालंदा जिले के सिलाव बजार में कथित रूप से लड़कियों के साथ छेड़खानी करने के आरोप में दो किशोरों को नंगा कर और मुंह पर कालिख पोतकर गांव में घुमाया गया। पुलिस ने इस आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisment

पुलिस के अनुसार, सिलाव बाजार के रहने वाले कुछ लोगों ने सोमवार को राणाबिगहा गांव के दो नाबालिग लड़कों पर स्कूल जाने वाली लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए उनकी जमकर पिटाई कर दी।

इस दौरान ग्रामीणों ने इन दोनों नाबालिग लड़कों को खुद सजा देते हुए उनके कपड़े उतरवा दिए गए और पीठ पर लिख दिया- 'मैंने छेड़खानी करने का जुर्म किया है'। ग्रामीणों ने इनके चेहरे को कालिख से पोतकर इलाके में भी घुमाया।

और पढ़ें: योगी राज में बेखौफ अपराधी, लखनऊ में बीजेपी के पूर्व विधायक के बेटे की गोली मारकर हत्या

Advertisment

पीड़ित लड़कों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शुरुआत में पुलिस ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब मामला तूल पकड़ने लगा और ग्रामीणों में आक्रोश दिखा, तब पुलिस ने कार्रवाई की।

सिलाव थाना के प्रभारी एऩ क़े पांडेय ने मंगलवार को बताया कि पीड़ित लडकों के बयान पर सिलाव थाना में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात इस मामले में दो आरोपियों रूपन कुमार और प्रद्युम्न कुमार गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है तथा शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Advertisment

और पढ़ें: फिर दोहराया गया निर्भया कांड, 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप

Source : IANS

village Bihar Molestation case silao nude Nalanda
Advertisment
Advertisment