Advertisment

Janmashtami Quiz: कृष्ण भगवान से जुड़ी इन बातों को जानते हैं आप? घर बैठे दें 10 सवालों के जवाब

Janmashtami Quiz: आप अपने कृष्ण भगवान के बारे में कितना जानते हैं? आप नंद के लाला के प्रति अपनी जानकारी को चेक करें और साथ ही अपना ज्ञान भी बढ़ा पाएंगे.

author-image
Priya Gupta
New Update
Janmashtami Quiz

photo-Social Media

Janmashtami Quiz GK: भगवान श्री कृष्ण के जन्म दिन यानी जन्माष्टमी पर उनके भक्तों का तांता लग जाता है. भगवान कृष्ण ने अवतार लेकर धरती पर कई ऐसे कार्यों को पूरा किया जिसकी कहानियां हर कोई जानता है.उनकी प्रेम की कहानी, से लेकर कंस के वध तक की कहानी काफी प्रचलित है. लेकिन आप अपने कृष्ण को कितना जानते हैं इसके लिए हम लेकर आएं है कृष्ण भगवान को लेकर सवाल को जवाब. आप नंद के लाला के प्रति अपनी जानकारी को चेक कर पाएंगे और साथ ही अपना ज्ञान भी बढ़ा पाएंगे.

Advertisment

भगवान श्रीकृष्ण पर पूछे गए इन सवालों का जवाब दें 

सवाल: श्रीकृष्ण की सेना का नाम क्या था?

जवाब- नारायणी सेना

सवाल: कृष्ण का गरीब ब्राह्मण, बचपन का मित्र कौन था?

जवाब-  सुदामा (एक गरीब ब्राह्मण) भगवान कृष्ण के बचपन के मित्र थे.

सवाल: महाभारत में कृष्ण किसकी ओर से लड़े थे?

जवाब- महाभारत में कृष्ण लड़े नहीं थे बल्कि वे अर्जुन के सारथी थे.

सवाल: श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र किसने प्रदान किया?

जवाब- भगवान श्रीकृष्ण ने सुदर्शन चक्र भगवान परशुराम से प्राप्त किया था.

सवाल: श्रीकृष्ण किस वृक्ष को स्वर्ग से धरती पर लाए थे?

जवाब- पौराणिक मान्यता के अनुसार पारिजात के वृक्ष को स्वर्ग से लाकर धरती पर लगाया गया था.

सवाल: श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को किस व्रत को रखने की सलाह दी थी?

जवाब- एकादशी व्रत

सवाल: कृष्ण द्वारा गोपियों के साथ किया जाने वाला नृत्य का क्या नाम था?

जवाब- रास लीला

सवाल: भगवान कृष्ण के राज्य का नाम क्या है?

जवाब- द्वारका

Advertisment

सवाल: भगवान कृष्ण का जन्म किस स्थान पर हुआ था?

जवाब- कारागार में भगवान जन्मे थे.

सवाल: श्रीकृष्ण ने 14 विद्याएं और 64 कलाएं कितने दिनों में सीखीं?

जवाब- उज्जैन में ऋषि सांदीपनि के आश्रम में 64 दिन रहकर श्रीकृष्ण ने 14 विद्याएं और 64 कलाएं सीख ली थीं.

सवाल: कृष्ण की किस पत्नी को देवी लक्ष्मी का अवतार माना जाता था?

जवाब- रुक्मणी

ये भी पढ़ें-DU Top Colleges: ये हैं दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप कॉलेज, स्टूडेंट्स की है पहली पसंद है

ये भी पढ़ें-कैसे बनती है मोती? भारत में तीनों समंदर में यहां पाई जाती है सबसे अच्छी और सुंदर मोती

General Knowledge how to improve general knowledge General Knowledge Questions kaam ki baat general knowledge
Advertisment
Advertisment