Advertisment

13 मई का इतिहास: आज के दिन देश में संसद के पहले सत्र की हुई थी शुरुआत   

भारत के इतिहास में 13 मई का अपना खास महत्व है. देश के लोकतांत्रिक इतिहास में इस दिन को खास माना जाता है.

Advertisment
author-image
Mohit Saxena
एडिट
New Update
parliament

13 मई का इतिहास:( Photo Credit : ani)

Advertisment

भारत के इतिहास (HIstory of India) में 13 मई का अपना खास महत्व है. देश के लोकतांत्रिक इतिहास में इस दिन को खास माना जाता है. स्वतंत्र भारत का पहला संसद सत्र (first parliament session) 13 मई, 1952 से शुरू हुआ था. तीन अप्रैल, 1952 को पहली बार उच्च सदन यानी राज्यसभा का गठन किया गया. इस तरह 17 अप्रैल, 1952 को पहली लोकसभा का गठन किया गया. इस पहला सत्र 13 मई, 1952 को सामने आया. इस दिन देश के साथ दुनिया के कई हिस्सों में अहम घटनाओं ने जन्म लिया. भारत ने इस दिन दुनिया को अपनी परमाणु शक्ति अहसास भी दिलाया.  

Advertisment

देश दुनिया के इतिहास में 13 मई की तारीख अन्य अहम घटनाओं का ब्योरा इस प्रकार है:-

1830: इक्वाडोर गणराज्य की स्थापना हुई थी, पहले राष्ट्रपति जुआन जोस फ्लोरेंस बने.

1846: अमेरिका और मैक्सिको के बीच बीते एक वर्ष से टेक्सास को लेकर चल रहा तनाव अपने चरम पर पहुंचा. कांग्रेस ने अपने इस पड़ोसी देश के विरुद्ध युद्ध का ऐलान किया. 

Advertisment

1905 : भारत के पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का जन्म.

1952 : स्वतंत्र भारत में संसद का पहला सत्र आहूत.

1960: मैक्स इसेलीन के नेतृत्व में स्विटजरलैंड का एक खोजी दल हिमालय में धौलागिरी पर्वत शिखर पर पहुंचा.

Advertisment

1962 : भारत के दूसरे राष्ट्रपति बने सर्वपल्ली राधाकृष्णन.

1981 : पोप जॉन पॉल द्वितीय को तुर्की के एक नागरिक ने वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वेयर में गोली मार दी. इस हमले में पोप गंभीर रूप से घायल हुए.

1995 : शेरपाओं की मदद से ब्रिटेन की एक महिला ने एवरेस्ट फतह की थी. वह दो बच्चों की मांग थी.

Advertisment

1998 : विश्व भर की आलोचना और दबाव को दरकिनार कर भारत ने दो और परमाणु परीक्षण किए.

2001 : भारतीय साहित्‍य जगत के सबसे बड़े नामों में से एक आर. के. नारायण का निधन.

2009 : कंप्यूटर चिप बनाने वाली कंपनी इंटेल पर यूरोपीय आयोग ने प्रतिद्वंद्वी कंपनी के प्रति गलत व्यावसायिक नीतियां अपनाने को लेकर एक अरब यूरो से अधिक का ऐतिहासिक जुर्माना लगाया.

Advertisment

Source : News Nation Bureau

13वां-सम्मेलन First Session first session of parliament 13may historyof13may
Advertisment
Advertisment