Advertisment

आज ही के दिन अंतरिक्ष यात्री कल्‍पना चावला का हुआ था निधन, जानें 1 फरवरी से जुड़ा इतिहास

इस सेक्शन से आप खुद को जोडकर, इतिहास में हुई तमाम घटनाओं से अपने आप को अपडेट रख सकते हैं.

author-image
yogesh bhadauriya
एडिट
New Update
आज ही के दिन अंतरिक्ष यात्री कल्‍पना चावला का हुआ था निधन, जानें 1 फरवरी से जुड़ा इतिहास

जानें 1 फरवरी का इतिहास

जानें 1 फरवरी से जुड़ी देश-विदेश के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में. इस सेक्शन से आप खुद को जोडकर, इतिहास में हुई तमाम घटनाओं से अपने आप को अपडेट रख सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि इतिहास के पन्नों में आज की तारीख यानी 1 फरवरी क्या महत्व रखती है...

Advertisment

1 फरवरी 1881 : दिल्ली में सेंट स्टीफन कालेज की स्थापना. यह दिल्ली का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित कालेज है.

1 फरवरी 1884 : आक्सफर्ड इंग्लिश डिक्शनरी के 10 खंडों में से पहला खंड लंदन में प्रकाशित हुआ. अंतिम खंड 1928 में छपा.

1 फरवरी 1977 : भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय की नई दिल्ली में स्थापना. इसमें रेलवे के विकास की यात्रा के सभी पड़ावों को बड़े जतन से सहेजा गया है.

Advertisment

1 फरवरी 1979 : 14 वर्षों के निर्वासन के बाद ईरान के आध्यात्मिक नेता आयतुल्लाह खुमैनी स्वदेश वापस लौटे. सड़कों के दोनो किनारों पर खड़े लाखों अनुयाइयों ने उनका                               स्वागत  किया.

1 फरवरी 2002 : अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की आतंकवादियों ने सिर कलम करके हत्या की.

1 फरवरी 2003 : अंतरिक्ष से वापिस लौटते हुए अमेरिका का अंतरिक्ष यान कोलंबिया पृथ्वी के वातावरण में आते ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ. हादसे में भारत की कल्पना चावला सहित                            सातों अंतरिक्ष यात्री मारे गये.

Advertisment

1 फरवरी 2004 : सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान भगदड़ मचने से 250 से ज्यादा लोगों की मौत और 244 घायल.

1 फरवरी 1984 : ब्रिटेन में आधे पैसे :हाफ पैनी: का सिक्का बंद किया गया. दरअसल इस सिक्के के निर्माण पर जितना खर्च आता था वह इसके मूल्य से कहीं अधिक था.

1 फरवरी 2006 : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मिस्र और नाइजर से पोलियो के उन्मूलन की सूचना दी और केवल भारत, अफगानिस्तान, नाइजीरिया और पाकिस्तान में इसकी मौजूदगी                          की बात कही. कुछ देशों में इसका संक्रमण दोबारा लौटने की भी जानकारी दी.

Advertisment

1 फरवरी 2009 : भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्ज़ा की जोड़ी ने आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पहली बार मिक्स्ड डबल का ख़िताब जीता.

1 फरवरी 2013 : नेटफ्लिक्स ने ‘हाउस आफ लॉर्डस' धारावाहिक की सभी 13 कड़ियां रिलीज कीं. यह नेटफ्लिक्स के लिए बना पहला धारावाहिक था. टेलीविजन के किसी                                  धारावाहिक की सभी कड़ियों को एक साथ देखना अपने आप में एक नया अनुभव था, जो तेजी से लोकप्रिय हुआ.

1 फरवरी 2017: जीएसटी लागू होने के बाद पहली बार बजट पेश हुआ. पहले जो बजट मार्च में पेश किया जाता था. उसका समय बदल दिया गया.

Advertisment

1 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 1 February

1914 में अभिनेता अवतार किशन हंगल का जन्‍म हुआ था.

1955 में भारत के प्रसिद्ध कुश्ती पहलवान सतपाल सिंह का जन्‍म हुआ था.

1956 में भारतीय फ़िल्म अभिनेता ब्रह्मनंदन का जन्‍म हुआ था.

1957 में फ़िल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ़ का जन्‍म हुआ था.

1967 में भारतीय राजनीतिज्ञ शिशुपाल नाथु पाटले का जन्‍म हुआ था.

1971 में भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा का जन्‍म हुआ था.

1915 में हैजा के जीवाणु पर शोध कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक शंभुनाथ डे का जन्‍म हुआ था.

1861 में भारतीय स्वतंत्रता सेनानी ब्रह्मबांधव उपाध्याय का जन्‍म हुआ था.

1 फ़रवरी को हुए निधन – Died on 1 February

1882 में हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय नैन सिंह रावत का निधन हुआ था.

1969 में प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और शिक्षाविद मगन भाई देसाई का निधन हुआ था.

2003 में पहली भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्‍पना चावला का निधन हुआ था.

Source : News Nation Bureau

1 February 1 february history february history Todays History
Advertisment
Advertisment