Advertisment

Today History: आज हैं महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन, जानें आज का इतिहास

जानेंगे आज 02 अक्टूबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment
author-image
Vineeta Mandal
New Update
History

History( Photo Credit : (सांकेतिक चित्र))

Advertisment

Today History- इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 02 अक्टूबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment

और पढ़ें: ताशकंद में ऐसा क्या हुआ था जिसके बाद भारत लौटा लाल बहादुर शास्त्री का शव

02 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – (Important events of October 02)

1836 - प्रकृतिविद् चार्ल्स डारविन अपने अध्ययन से जुड़ी महत्वपूर्ण सामग्री एकत्र करके पांच बरस की यात्रा के बाद इंग्लैंड वापस आए.

Advertisment

1869 - मोहनदास करमचंद गांधी का गुजरात के पोरबंदर में जन्म . देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले इस संत ने अपनी नि- स्वार्थ भावना और हथियार उठाए बिना अंग्रेजों को देश से खदेड़ बाहर किया और ‘महात्मा’ कहलाए.

1904 - लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन. एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ ही वह अपनी सादगी और जय जवान जय किसान के नारे के साथ जन जन में लोकप्रिय हुए. 1965 के भारत पाक युद्ध के समय उन्होंने साहसिक निर्णय लेकर दुश्मन को मात दी.

1906 - राजा रवि वर्मा का निधन.

Advertisment

1929 - गांधी जी ने नवजीवन कार्यालय को एक सार्वजनिक न्यास बनाया.

1951 - श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जन संघ की स्थापना की.

1952 - सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत.

Advertisment

1955 - मद्रास के पेरंबूर में इंटिग्रल कोच फैक्टरी ने रेल का पहला डिब्बा बनाया.

1961 - बम्बई में शिपिंग कोरपोरेशन ऑफ इंडिया की स्थापना.

1968- मैक्सिको सिटी में होने वाले ओलंपिक खेल शुरू होने से पहले छात्रों का खूनी आंदोलन. पुलिस के साथ संघर्ष में 25 की मौत.

Advertisment

1968- ब्रिटेन की एक महिला ने एक साथ छह बच्चों को जन्म दिया. देश के इतिहास में पहली बार बर्मिंघम की शीला थोर्न्स ने गर्भ की निर्धारित अवधि से दो महीने पहले आपरेशन के जरिए चार लड़कों और दो लड़कियों को जन्म दिया.

1971 - बिरला सदन को भारत के राष्ट्रपति ने देश को समर्पित किया. महात्मा गांधी की हत्या इसी भवन में की गई थी और इसका नाम बदलकर गांधी सदन कर दिया गया.

1985 - दहेज निषेध संशोधन अधिनियम लागू.

ये भी पढ़ें: डीयू में अतिथि शिक्षकों को प्रति लेक्चर 1500 रुपये देने की मांग

1988 - मंडपम और पंबन को जोड़ने वाले समुद्र के ऊपर बने उस समय के सबसे बड़े सड़क पुल को यातायात के लिए खोला गया.

2000 - भारत और रूस के बीच पुराने दोस्ताना संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ते हुए रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन चार दिन की यात्रा पर दिल्ली पहुँचे.

2001 - 19 देशों के संगठन नाटो ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी.

2006 - परमाणु ईधन आपूर्ति मामले में दक्षिण अफ़्रीका ने भारत को समर्थन देने का फैसला किया. 

Source : News Nation Bureau

बजरंगी भाईजान 2 indian history History 2 october इतिहास today history world history आज का इतिहास हिंदी में दैनिक इतिहास 2 October History In Hindi
Advertisment
Advertisment