Advertisment

Bye Elections Results 2024: उपचुनावों में बजा BJP का डंका, 25 में से 11 सीटें जीतीं, जानें- सभी सीटों का हाल

Bye Elections Results 2024: 25 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे भी मंगलवार को आए. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के खाते में 7 सीटें गईं.

author-image
Ajay Bhartia
एडिट
New Update
Bye Elections Results 2024

उपचुनावों में बीजेपी का डंका( Photo Credit : News Nation)

Bye Elections Results 2024: लोकसभा सभा चुनाव 2024 के नतीजों के साथ मंगलवार को 25 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे भी आए. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के खाते में 7 सीटें गईं. इनके अलावा समाजवादी पार्टी को 2, टीएमसी को 2, सीपीआई (एमएलएल) को 1, जेएमएम को 1, BAP को 1 सीट पर दर्ज की है. आइए जानते हैं कि 25 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का हाल, किस सीट पर किस पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है. 

Advertisment

किस राज्य में कितनी सीटों पर हुए उपचुनाव

राज्य कितनी सीटों पर हुए उपचुनाव किस सीट पर हुए उपचुनाव
बिहार 1 अगिआंव विधानसभा
गुजरात 5 विजापुर, पोरबंदर, माणावदर, खंभात, वघोड़िया विधानसभा
हरियाणा 1 करनाल विधानसभा
हिमाचल 5 धर्मशाला, लाहौल स्पिति, सुजानपुर, बड़सर, कुटलैहड़,
झारखंड 2 गांडेय विधानसभा
कनार्टक 1 शोरापुर विधानसभा
राजस्थान 1 बागीदौरा विधानसभा
तमिलनाडु 1 विलावनकोड विधानसभा
तेलंगाना 1 सिकंदराबाद कैंट विधानसभा
त्रिपुरा 1 रामनगर विधानसभा
उत्तर प्रदेश 4 ददरौल, लखनऊ कैंट, गैंसड़ी, और दुद्धी विधानसभा
पश्चिम बंगाल 2 भगबनगोला, बरानगर विधानसभा

BJP ने किन-किन सीटों पर दर्ज की जीत

1. ददरौल विधानसभा सीट, यूपी

कौन जीता: अरविंद कुमार सिंह (बीजेपी)

2. लखनऊ कैंट विधानसभा सीट, यूपी

 कौन जीता: ओ पी श्रीवास्तव (बीजेपी)

3. विजापुर विधानसभा सीट, गुजरात

  कौन जीता: डॉक्टर सी जे चावड़ा (बीजेपी)  

Advertisment

4. पोरबंदर विधानसभा सीट, गुजरात

 कौन जीता: अर्जन मोधवाडिया (बीजेपी)

5. माणावदर विधानसभा सीट, गुजरात

कौन जीता: अरविंद भाई जिना भाई लदानी (BJP) 

6. खंभात विधानसभा सीट, गुजरात

कौन जीता: चिराग कुमार अरविंद भाई पटेल (बीजेपी)

7. वघोड़िया विधानसभा सीट, गुजरात

 कौन जीता: धर्मेंद्र सिंह वघेला (बीजेपी)

8. धर्मशाला विधानसभा सीट, हिमाचल

कौन जीता: सुधीर शर्मा (बीजेपी)

9. बड़सर विधानसभा सीट, हिमाचल

 कौन जीता: इंदर दत्त लखनपाल (बीजेपी)

10. रामनगर विधानसभा सीट, त्रिपुरा

 कौन जीता: दीपक मजूमदार 

11. करनाल विधानसभा सीट, हरियाणा

 कौन जीता: नायब सिंह (बीजेपी)

सपा ने किन-किन सीटों पर दर्ज की जीत

1. गैंसड़ी विधानसभा सीट, यूपी

कौन जीता: राकेश कुमार (सपा)

2. दुद्धी विधानसभा सीट, यूपी

कौन जीता: विजय सिंह (सपा)

कांग्रेस ने किन-किन सीटों पर दर्ज की जीत

1. लौहौल स्पिति विधानसभा सीट, हिमाचल

कौन जीता: अनुराधा राणा (कांग्रेस)

2. सुजानपुर विधानसभा सीट, हिमाचल

कौन जीता: कैप्टन रनजीत सिंह (कांग्रेस)

3. गगरेट विधानसभा सीट, हिमाचल

कौन जीता: राकेश कालिया (कांग्रेस)

4. कुटलैहड़ विधानसभा सीट, हिमाचल

कौन जीता: विवेक शर्मा (कांग्रेस)

5. शोरापुर विधानसभा सीट, कर्नाटक

कौन जीता: राजा वेणुगोपाल नाइक (कांग्रेस)

6. विलावन कोड विधानसभा, तमिलनाडु

कौन जीता: थारा भाई कुथबर्ट (कांग्रेस)

7. सिकंदराबाद कैंट सीट, तेलंगाना

कौन जीता: श्रीगणेश (कांग्रेस)

टीएमसी ने किन-किन सीटों पर दर्ज की जीत

1. भगबनगोला विधानसभा सीट, पश्चिम बंगाल

कौन जीता: रेयात हुसैन सरकार (टीएमसी)

2. बरानगर विधानसभा सीट, पश्चिम बंगाल

कौन जीता: सयंतिका बनर्जी (टीएमसी)

CPI (MLL) ने किस सीट पर दर्ज की जीत

1. अगिआंव विधानसभा सीट, बिहार

कौन जीता: शिव प्रकाश रंजन 

JMM ने दर्ज की किस सीट पर जीत

1. गांडेय विधानसभा सीट, झारखंड

कौन जीता: कल्पना मुर्मु सोरेन,  झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम)

BAP ने किस सीट पर दर्ज की जीत

1. बागीदौरा विधानसभा सीट, राजस्थान

कौन जीता: जयकृष्ण पटेल, भारत आदिवासी पार्टी

Source :News Nation Bureau

bye election results 2024 bye election 2024. bye election
Advertisment
Advertisment