Advertisment

2019 में क्लीन स्वीप करने वाली BJP को 2024 में झटका! विपक्ष का उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन

सुबह 10:30 बजे तक के चुनावी रुझानों में संसद के निचले सदन की 543 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 265 सीटों के साथ आगे चल रहा है.

author-image
Ritu Sharma
एडिट
New Update
Lok Sabha Elections 2024 today result

लोकसभा चुनाव 2024( Photo Credit : Newsstate Bihar Jharkhand)

Lok Sabha Election Result 2024: देशभर में इस समय लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के लिए वोटों की गिनती जारी है. सुबह 10:30 बजे तक के चुनावी रुझानों में संसद के निचले सदन की 543 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 265 सीटों के साथ आगे चल रहा है. जबकि विपक्ष का इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) 254 सीटों के साथ आगे चल रहा है और अन्य के पाले में 24 सीटें नजर आ रही हैं.

Advertisment

आपको बता दें कि इन सबमें सबसे दिलचस्प बात यह है कि खबर लिखे जाने तक एनडीए को देश के ज्यादातर राज्यों में पिछले आम चुनावों के मुकाबले कोई बढ़त हासिल नहीं हुई है. ऐसे में राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि पिछले चुनाव में कई राज्यों में 'क्लीन स्वीप' करने वाली बीजेपी को इस लोकसभा चुनाव में कुछ राज्यों में बड़ा धोखा मिला है. तो आइए जानते हैं कि फिलहाल एनडीए को किन राज्यों में कितनी सीटें मिलने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: यूपी की हाई-प्रोफाइल सीटों पर टिकी हैं सबकी निगाहें, कौन मारेगा बाजी?

एनडीए की किस राज्य में कितनी सीटें आने की संभावना

यूपी - 38 

पश्चिम बंगाल - 12 

महाराष्ट्र  - 22 

बिहार - 31 

तमिलनाडु - 0 

अंडमान एंड निकोबार द्वीप - 1 

आंध्र प्रदेश - 13 

अरुणाचल प्रदेश - 2 

असम - 10 

चंडीगढ़ - 0 

छत्तीसगढ़ - 9

दादर और नगर हवेली - 1

दमन और दीयू - 0 

गोवा - 1

गुजरात - 23 

हरियाणा - 0

हिमाचल प्रदेश - चार

जम्मू और कश्मीर - 2 

झारखंड - 11

कर्नाटक - 20 

केरल - 3

लद्दाख - 0

लक्षद्वीप - 0

मध्य प्रदेश - 28

मणिपुर - 1

मेघालय - 0 

मिजोरम - 0 

नगालैंड - 0

दिल्ली - 5

ओडिशा में 15 

पुडुचेरी - 0 

पंजाब - 1 

राजस्थान - 13

सिक्किम - 0 

तेलंगाना - 7 

त्रिपुरा - 2

उत्तराखंड - 5

लोकसभा चुनाव 2019 में क्या थी BJP-NDA की स्थिति?

आपको बता दें कि अगर 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो एनडीए को 353 सीटें मिली थीं, जबकि बीजेपी को 303 सीटें मिली थीं. 80 सीटों वाले यूपी में एनडीए को 64 मिली थीं. वहीं 42 सीटों वाले पश्चिम बंगाल में 18, 48 सीटों वाले महाराष्ट्र में 41, 40 सीटों वाले बिहार में 39, 39 सीटों वाले तमिलनाडु में एक, एक सीट वाले अंडमान और निकोबार द्वीप में शून्य सीटें मिली थीं. इसके साथ ही 25 सीटों वाले आंध्र प्रदेश में शून्य, दो सीटों वाले अरुणाचल प्रदेश में दो, 14 सीटों वाले असम में नौ, एक सीट वाले चंडीगढ़ में एक, 11 सीटों वाले छत्तीसगढ़ में नौ, सात सीटों वाले दिल्ली में सात, दो सीटों वाले गोवा में एक, 26 सीटों वाले गुजरात में 26 सीटें मिली थीं.

वहीं बता दें कि एनडीए को 10 सीटों वाले हरियाणा में 10, चार सीटों वाले हिमाचल प्रदेश में चार, छह सीटों वाले जम्मू-कश्मीर में तीन, 14 सीटों वाले झारखंड में 12 सीटें मिली थीं. इसके अलावा 28 सीटों वाले कर्नाटक में 25, 20 सीटों वाले केरल में 28, दो सीटों वाले मणिपुर में एक, दो सीटों वाले मेघालय में एक, एक सीट वाले मिजोरम में एक, एक सीट वाले नगालैंड में एक, 21 सीटों वाले ओडिशा में आठ, एक सीट वाले पुडुचेरी में शून्य सीटें हासिल हुई थीं. इसके साथ ही 13 सीटों वाले पंजाब में चार, 25 सीटों वाले राजस्थान में 25, एक सीट वाले सिक्किम में शून्य, 17 सीटों वाले तेलंगाना में चार, दो सीटों वाले त्रिपुरा में दो और पांच सीटों वाले उत्तराखंड में सभी पांच सीटें एनडीए को मिली थीं.

HIGHLIGHTS

  •  2019 में क्लीन स्वीप करने वाली BJP को 2024 में झटका! 
  • विपक्ष का उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन
  • NDA की किस राज्य में कितनी सीटें आने की संभावना
Advertisment

Source(News Nation Bureau)

General Elections 2024 Breaking news Bihar Lok Sabha Elections 2024 Date Loksabha Elections 2024 Elections 2024 Lok Sabha Elections 2024 Dates Lok Sabha Elections 2024 Loksaba Elections 2024 Lok Saba Elections 2024 Lok Sabha Lok Sabha Elections 2024 Date
Advertisment