PM Narendra Modi Ministers Full List LIVE: गड़करी, राजनाथ रिपीट तो शिवराज, खट्टर को मिली बड़ी जिम्मेदारी...देखें पूरी लिस्ट

PM Narendra Modi Ministers Full List LIVE: आज पीएम आवास पर हुई कैबिनेट की अहम बैठक में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है....

author-image
Mohit Saxena
एडिट
New Update
modi cabinet

modi cabinet( Photo Credit : social media)

PM Narendra Modi Ministers Full List LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यानि कल तीसरी बार पीएम पद की शपथ ले ली है. उनके साथ राष्‍ट्रपति भवन में 71 मंत्रियों ने शपथ ली. आज यानि सोमवार शाम को लोक कल्याण मार्ग स्थित उनके आवास पर कैबिनेट की पहली बैठक हुई, जिसमें मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है.  आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते हुए देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी की है. दूसरे कार्यकाल की तरह इस बार भी कैबिनेट मंत्रियों में अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर, एचडी कुमारस्वामी, पीयूष गोयल जैसे बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं. 

Advertisment

4 जून को आए परिणाम ए​ग्जिट पोल के परिणामों से बिल्कुल अलग आए. जहां पर एग्जिट पोल दिखा रहे थे कि भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा. वहीं परिणाम सामने आने के बाद भाजपा को 240 सीटें ही मिल पाईं. वहीं एनडीए 293 सीटें लेकर लाई. इसमें नीतीश कुमार और तेलगु देशम पार्टी का अहम रोल रहा है. इस आंकड़े के साथ मोदी सरकार तीसरी बार आई. वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन में सुधार आया है. उसने 99 सीटों पर जीत दर्ज की है. 

  • Jun 10, 2024 19:51 IST

    जे.पी. नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय मिला, मनोहर लाल खट्टर को आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय मिला, चिराग पासवान खाद्य प्रसंस्करण मंत्री बने, सीआर पाटिल को जल शक्ति मंत्रालय मिला, गजेंद्र सिंह शेखावत पर्यटन मंत्री बने, किरेन रिजिजू नए संसदीय कार्य मंत्री बने, राम मोहन नायडू किंजरापु को नागरिक उड्डयन मंत्रालय मिला.



  • Jun 10, 2024 19:50 IST

    जितेन्द्र सिंह को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है. अर्जुन राम मेघवाल को विधि एवं न्याय मंत्रालय का राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है. जयंत चौधरी को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय का राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है.



  • Jun 10, 2024 19:49 IST

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय कैबिनेट के लिए विभागों की घोषणा की गई. अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, डॉ. एस जयशंकर पीयूष गोयल और अश्विनी वैष्णव को उनके मंत्रालयों में बरकरार रखा गया.



  • Jun 10, 2024 19:48 IST

    डॉ. मनसुख मंडाविया को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय तथा युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई.



  • Jun 10, 2024 19:46 IST

    मोदी कैबिनेट 3.0 के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

    -नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्रालय

    -अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा सड़क परिवहन राज्यमंत्री

    -एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय, अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय 

    -राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय, अमित शाह को गृह मंत्रालय 

    -निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय 

    -मनोहर लाल को ऊर्जा मंत्रालय, शहरी विकास मंत्रालय

    -तोखन साहू शहरी विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री 

    -श्रीपद नाइक ऊर्जा मंत्रालय में राज्यमंत्री 

    -वित्त मंत्री बनी रहेंगी निर्मला सीतारमण

    -हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम मंत्री बने रहेंगे

    -पीयूष गोयल को वाणिज्य मंत्रालय

    -अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय, सूचना प्रसारण मंत्रालय

    -शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय 

    -धर्मेंद्र प्रधान को HRD मंत्रालय का प्रभार

    -शोभा करंदलाजे लघु उद्योग राज्यमंत्री 

    -जीतनराम मांझी लघु उद्योग मंत्री बने

    -किरेन रिजिजू संसदीय कार्य मंत्री बने

    -सीआर पाटिल को जलशक्ति मंत्रालय

    -राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन 

    -गजेंद्र शेखावत संस्कृति और पर्यटन मंत्री 

    -सुरेश गोपी राज्यमंत्री संस्कृति और पर्यटन 

    -भूपेंद्र यादव को पर्यावरण मंत्रालय 

    -जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय 

    -चिराग पासवान को खेल और युवा कल्याण मंत्रालय 

    -सर्बानंद सोनोवाल को पोर्ट शिपिंग मंत्रालय  

    -शांतनु ठाकुर पोर्ट शिपिंग राज्यमंत्री



  • Jun 10, 2024 19:44 IST

    किरेन रिजजू को संसदीय कार्य मंत्री बनाया है. इससे पहले वह मोदी सरकार में युवा एवं खेल मंत्रालय जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.



  • Jun 10, 2024 19:43 IST

    जयंत चौधरी को शिक्षा राज्य मंत्री बनाया गया है. जयंत चौधरी राष्ट्रीय लोकदल को अध्यक्ष हैं और चुनाव से एन पहले एनडीए में शामिल हुए थे. वह अभी राज्यसभा सदस्य हैं.



  • Jun 10, 2024 19:42 IST

    चिराग पासवान को खेल मंत्रालय के साथ खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की भी जिम्मेदारी मिली है.



  • Jun 10, 2024 19:41 IST

    लल्लन सिंह को मिला पंचायती राज मंत्रालय.



  • Jun 10, 2024 19:41 IST

    गजेंद्र सिंह शेखावत को संस्कृति और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी मिली है.



  • Jun 10, 2024 19:40 IST

    सीआर पाटिल को जल शक्ति मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है. 



  • Jun 10, 2024 19:38 IST

    राम मोहन नायूड को उड्डयन मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है. 



  • Jun 10, 2024 19:38 IST

    अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. 



  • Jun 10, 2024 19:37 IST

    अश्विनी वैष्णव को एक बार फिर रेल मंत्री बनाया गया है. अश्विनी वैष्णव इससे पहले भी रेल मंत्रालय देख रहे थे. 



  • Jun 10, 2024 19:35 IST

    हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलिय मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है. हरदीप सिंह पुरी राज्यसभा से सांसद हैं. इससे पहले भी इनको अहम मंत्रालय दिया गया था.



  • Jun 10, 2024 19:33 IST

    गिरिराज सिंह को कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. गिरिराज बिहार की बेगुसराय सीट से सांसद हैं. गिरिराज पिछली सरकार भी अहम जिम्मेदारी संभाल रहे थे.



  • Jun 10, 2024 19:32 IST

    जेपी नड्डा के स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया है. इससे नड्डा राज्य सभा सदस्य हैं और इससे पहले भारतीय जतना पार्टी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. जेपी नड्डा 2014 में बनी मोदी सरकार में भी स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे थे.



  • Jun 10, 2024 19:30 IST

    ज्योतिरादित्य सिंधिया को दूरसंचार मंत्रालय दिया गया है. ज्योतिरादित्य मध्य प्रदेश की गुना सीट से सांसद हैं. ज्योतिरादित्य इससे पहले मोदी सरकार में सिविल एविशन मनिस्ट्री संभाल रहे थे.



  • Jun 10, 2024 19:28 IST

    जीतन राम मांझी को एमएसएमई मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जीतन राम मांझी बिहार की गया सीट से सांसद हैं. जीतन पहली बार लोकसभा के सदस्य बने हैं.



  • Jun 10, 2024 19:27 IST

    प्रह्लाद जोशी को उपभोक्ता मामलों का मंत्री बनाया गया है. प्रह्लाद जोशी इससे मोदी सरकार में इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री रहे हैं. 



  • Jun 10, 2024 19:23 IST

    धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है. धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा से सांसद हैं. इससे भी धर्मेंद्र शिक्षा और पेट्रोलियम जैसे बड़े मंत्रालय संभाल चुके हैं. 



  • Jun 10, 2024 19:21 IST

    अमित शाह को फिर से बड़ी जिम्मेदारी मिली है. वह पहले की तरह गृह मंत्री बने रहेंगे. अमित शाह गुजरात की गांधी नगर सीट से सांसद हैं. इससे पहले अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. 



  • Jun 10, 2024 19:18 IST

    राजनाथ सिंह फिर से रक्षा मंत्री बने रहेंगे. राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश की लखनऊ सीट से सांसद हैं. राजनाथ 2014 में बनी मोदी सरकार में गृह मंत्री और 2019 में रक्षा मंत्रालय जैसे अहम विभाग संभाल चुके हैं. 



  • Jun 10, 2024 19:17 IST

    चिराग पासवान को खेल मंत्रालय मिला है. चिराग पासवान बिहार के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं. इस बार उनकी पार्टी ने पांचों सीटें जीत ली हैं. चिराग पासवार लोकजन शक्ति पार्टी पासवान के अध्यक्ष हैं. 



  • Jun 10, 2024 19:10 IST

    निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री बनी रहेंगी. निर्मला मोदी सरकार में पहले भी वित्त मंत्री रह चुकी हैं. 



  • Jun 10, 2024 19:09 IST

    शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है. शिवराज मध्य प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और फिलहाल विदिशा सीट से सांसद हैं. 



  • Jun 10, 2024 19:08 IST

    तोखन साहू को ऊर्जा, आवास और शहरी राज्य मंत्री बनाया गया है. इसके साथ ही श्रीपद नाइक को ऊर्जा मंत्रालय राज्य मंत्री बनाया गया है. 



  • Jun 10, 2024 19:05 IST

    मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा, आवास और शहरी मंत्रालय बनाया गया है. मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और करनाल लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद हैं. 



  • Jun 10, 2024 19:04 IST

    मोदी सरकार 2.O में विदेश मंत्री रहे एस जयशंकर एक बार फिर से वही जिम्मेदारी संभालेंगे. नई कैबिनेट में उनको विदेश मंत्री बनाया गया है. 



  • Jun 10, 2024 18:46 IST

    उत्तराखंड से सांसद अजय टम्टा को सड़क परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया था.

    पूर्वी दिल्ली से सांसद हर्ष मल्होत्रा को सड़क परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है. 



  • Jun 10, 2024 18:43 IST

    मोदी सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है. इस क्रम में नागपुर से सांसद नितिन गडकरी को परिवहन मंत्रालय दिया गया है. 



  • Jun 10, 2024 15:17 IST
    Narendra Modi 3.0 Cabinet Minister List LIVE: पीएम मोदी के पहले फैसले पर कांग्रेस का तंज 

    कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम-किसान सम्मान निधि जारी हो चुकी है. यह राशि उन्हें एक माह पहले मिलनी थी. मगर चुनाव आचार संहिता की वजह से इसमें देरी हुई. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि 17वीं किस्त जारी करना, इसे मोदी अपनी नई सरकार का पहला फैसला बता रहे हैं. उनकी सरकार की नीति के अनुसार किसानों का वैध हक है.



  • Jun 10, 2024 13:49 IST
    Narendra Modi 3.0 Cabinet Minister List LIVE: पाक पीएम ने PM मोदी को दी बधाई

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी को उनके लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर नरेंद्र मोदी को बधाई.”



  • Jun 10, 2024 11:52 IST
    Narendra Modi 3.0 Cabinet Minister List LIVE: तीसरी बार कार्यभार संभालते ही पीएम ने दिया पहला आदेश 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार शपथ लेने के बाद आज अपने कार्यालय पहुंचे. यहां पर पीएम पद का कार्यभार संभाला. उन्होंने कार्यभार संभालते ही पहला आदेश जारी दिया. उन्होंने किसान निधि 20 हजार करोड़ को जारी करने का निर्णय लिया है. आपको बता दें कि लगातार तीसरी बार शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी की है. 



  • Jun 10, 2024 11:09 IST
    Narendra Modi 3.0 Cabinet Minister List LIVE: एनडीए की सरकार में आंध्र प्रदेश को मिली प्राथमिकता 

    TDP के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम कुमार जैन का कहना है, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार शपथ लेने की बधाई देना चाहता हूं. मैं उनका आभार व्यक्त करना चाहता हूं. एनडीए के तीसरे कार्यकाल में आंध्र प्रदेश को प्राथमिकता मिली है. टीडीपी के दो सांसदों राम मोहन नायडू और पी चंद्रशेखर को मंत्रिमंडल में रखा गया है. इससे ये साबित होता है कि आंध्र प्रदेश का विकास तेजी से होगा. बीते पांच सालों से आंध्र प्रदेश में खराब सरकार की वजह से राज्य 10 साल पीछे चला गया. अब हम एक नए आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ना चाहते हैं.”



  • Jun 10, 2024 11:02 IST
    Narendra Modi 3.0 Cabinet Minister List LIVE: प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी तीसरे कार्यकाल के लिए पदभार ग्रहण करने सोमवार को साउथ ब्लॉक स्थित अपने कार्यालय पहुंचे. उन्होंने कल यानि रविवार को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए पीएम के रूप में शपथ ली.



  • Jun 10, 2024 10:22 IST
    PM Narendra Modi Ministers Full List LIVE: ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने PM मोदी को दी बधाई  

    ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरे कार्यकाल को लेकर बधाई दी. उन्होंने X पर पोस्ट में लिखा, ‘नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार भारत के पीएम के रूप में शपथ लेने की दी बधाई. आपको सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं. लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में आपकी टीम को शुभकामनाएं. हमें आशा है कि आपके नेतृत्व में हमारा देश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा.



  • Jun 10, 2024 09:11 IST
    पीएम पुष्प कमल दहल ने ट्वीट किया

    नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल ने ट्वीट किया, "पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बैठक हुई. मैंने उन्हें भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उनके लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी। हमने नेपाल-भारत संबंधों को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। मुझे विश्वास है कि हमारे बहुआयामी संबंध हैं." 



  • Jun 10, 2024 09:07 IST
    PM Narendra Modi Ministers Full List LIVE: सभी सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे शिंदे 

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे आज शाम पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे. शाम 6 बजे सभी विधायकों के साथ और शाम 7 बजे सभी सांसदों के साथ वर्षा बंगले पर बैठक होगी.



  • Jun 10, 2024 09:05 IST
    PM Narendra Modi Ministers Full List LIVE: यूपी-बिहार का दबदबा

    मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो चुका है। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली. उनके साथ 71 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। पीएम मोदी ने अपनी मोदी सरकार 2.0 के 19 कैबिनेट मंत्रियों समेत 34 मंत्रियों को बरकरार रखा है.



PM Narendra Modi Ministers Full List newsnation Cabinet Ministers Full List Narendra Modi Mantrimandal pm-narendra-modi-ministers-full-list-live कैबिनेट-मंत्रियों-की-पूरी-सूची
Advertisment