PM Modi Cabinet: मोदी कैबिनेट में किस राज्य को मिली सबसे अधिक जगह, देखें पूरी लिस्ट

PM Modi Cabinet: पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में 71 मंत्रियों ने शपथ ली है. यूपी के नौ में से एक ने, वहीं बिहार के कुल आठ मंत्रियों में से चार को कैबिनेट में जगह दी गई है.

author-image
Mohit Saxena
एडिट
New Update
PM Modi Cabinet

PM Modi Cabinet( Photo Credit : social media)

PM Modi Cabinet: रविवार को नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ ले ली. उनके साथ 71 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की. अपनी कैबिनेट में पीएम मोदी ने कई मंत्रियों को दोबारा मौका दिया है. दूसरे कार्यकाल के 19 कैबिनेट मंत्रियों के समेत 34 मंत्रियों को बरकरार रखा गया है. इन्होंने रविवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. मोदी के मंत्रिमंडल में उत्तर प्रदेश और बिहार को खास तवज्जों दी गई है. महाराष्ट्र से भी छह सांसदों को मंत्री बनाया गया. यहां पर विधानसभा चुनाव इस साल होंगे. उत्तर प्रदेश में अधिक 80 लोकसभा सीटें हैं. उत्तर प्रदेश को नौ मंत्री पद मिले हैं. इनमें एक कैबिनेट मंत्री है. वहीं बिहार के कुल आठ मंत्रियों में चार को कैबिनेट पद मिला है.   

Advertisment

पांच-पांच सांसदों को मंत्री बनाया गया

अन्य राज्यों की बात की जाए तो गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान से पांच-पांच सांसदों को मंत्री बनाया गया है.  हरियाणा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से तीन-तीन मंत्री को जिम्मेदारी दी गई है. ओडिशा, असम, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, पश्चिम बंगाल और केरल को दो-दो मंत्रिपद प्राप्त हुए हैं. पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल में 21 सवर्ण, 27 ओबीसी, 10 एससी, 5 एसटी, 5 अल्पसंख्यक मंत्री को रखा गया है. पीएम मोदी के इस नए मंत्रिमंडल में 11 एनडीए सहयोगी दलों से मंत्री बनाए गए हैं. आइए जानने की कोशिश करते हैं कि किस राज्य से मोदी सरकार 3.0 में कितने मंत्री बनाए गए हैं.  

ये भी पढ़ें: Modi 3.0 Cabinet : शपथ ग्रहण के बाद NDA में किस दल को क्या मिला, जानें TDP-JDU की हिस्सेदारी

किस राज्य से कितने मंत्री?

उत्तर प्रदेश- 9 सांसद 

बिहार-8 सांसद 

गुजरात-6 सांसद 

महाराष्ट्र-6 सांसद 

कर्नाटक-5 सांसद 

मध्य प्रदेश-4 सांसद 

झारखंड-2 सांसद 

पश्चिम बंगाल-2 सांसद 

आंध्र प्रदेश-3 सांसद 

तेलंगाना-2 सांसद 

राजस्थान-4 सांसद 

पंजाब-1 सांसद 

गोवा-1 सांसद 

केरल-2 सांसद 

तमिलनाडु-1 सांसद 

ओडिशा-2 सांसद 

दिल्ली-1 सांसद 

छत्तीसगढ़-1 सांसद 

जम्मू-कश्मीर-1 सांसद 

हरियाणा-3 सांसद 

अरुणाचल-1 सांसद 

असम-1 सांसद 

कैबिनेट मंत्री 

1. राजनाथ सिंह

2. अमित शाह

3. नितिन गडकरी

4. जे पी नड्डा

5. शिवराज सिंह चौहान

6. निर्मला सीतारमण

7. एस. जयशंकर

8. एम. एल. खट्टर

9. एच. डी. कुमारस्वामी

10. पीयूष गोयल

11. धर्मेंद्र प्रधान

12. जीतन राम मांझी

13. राजीव रंजन सिंह

14. सर्बानंद सोनोवाल

15. वीरेंद्र कुमार

16. के. राम मोहन नायडू

17. प्रह्लाद जोशी

18. जुएल ओराम

19. गिरिराज सिंह

20. अश्विनी वैष्णव

21. ज्योतिरादित्य सिंधिया

22. भूपेंद्र यादव

23. गजेंद्र सिंह शेखावत

24. अन्नपूर्णा देवी

25. किरेन रीजीजू

26. हरदीप सिंह पुरी

27. मनसुख मांडविया

28. जी. किशन रेड्डी

29. चिराग पासवान

30. सी आर पाटिल

Source : News Nation Bureau

Modi Sarkar newsnation Cabinet Ministers Full List Narendra Modi Mantrimandal PM Modi cabinet PM modi
Advertisment