Advertisment

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने सिखाई अर्जुन कपूर को मराठी

श्रद्धा ने अपने सहकलाकार अर्जुन कपूर को मराठी भाषा सिखाई।

Advertisment
author-image
ruchika sharma
एडिट
New Update
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने सिखाई अर्जुन कपूर को मराठी

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर

Advertisment

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को अपनी भाषा और संस्कृति से खासा लगाव है और इसकी झलक फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के सेट पर देखने को मिली। शूटिंग के दौरान श्रद्धा ने अर्जुन कपूर को मराठी भाषा सिखाई।

Advertisment

शूटिंग के दौरान जब भी श्रद्धा और अर्जुन को समय मिलता श्रद्धा उन्हें मराठी सिखाने में जुट जातीं। श्रद्धा ने कहा, 'यह सच है कि मैंने अर्जुन को थोड़ी बहुत मराठी सिखाई है।'

मोहित सूरी निर्देशित इस फिल्म में पहली बार अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखेगी।

और पढ़ें: 'हसीना' की जिंदगी के 40 साल..सामने आया श्रद्धा कपूर के दो दमदार लुक्स

Advertisment

'हाफ गर्लफ्रेंड' चेतन भगत के नॉवेल पर आधारित है जिन्होंने एक बार बताया था कि यह दिलचस्प बात है कि आज के युवक-युवतियां एक-दूसरे के साथ अपने रिश्तों को लेकर स्पष्ट नहीं हैं।

हाफ गर्लफ्रेंड' नॉवेल बिहार के एक हिंदी भाषी लड़के की भावनाओं और भाषा को लेकर संघर्ष के बारे में है जो एक अंग्रेजी माध्यम के कॉलेज में दाखिला लेता है। वह बड़े परिवार की अंग्रेजी बोलने वाली अमीर दिल्ली की लड़की से प्रेम करने लगता है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 19 मई को रिलीज होगी

और पढ़ें: कल्पना चावला की तरह प्रियंका चोपड़ा भी अंतरिक्ष में भरेंगी उड़ान!

Advertisment

Source : IANS

Arjun Kapoor Shraddha Kapoor Half Girlfriend Chetan Bhagat Marathi
Advertisment
Advertisment