Advertisment

Hansika Motwani Wedding: हंसिका ने शरारा पहनकर इंटरनेट पर ढाया कहर, होस्ट की सूफी नाइट 

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) 4 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड सोहेल खतुरिया (Hansika Mowani Wedding) के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

author-image
Divya Juyal
New Update
hansika motwani 1669189053292 1669189053416 1669189053416

Hansika Motwani Wedding: हंसिका ने शरारा पहनकर इंटरनेट पर ढाया कहर( Photo Credit : Social Media)

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) 4 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड सोहेल खतुरिया (Hansika Mowani Wedding) के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. एक्ट्रेस की शादी का जश्न जोरों-शोरों से शुरू हो चुका है और हंसिका एक दुल्हन के हर सपने को पूरा कर रही हैं. साथ ही अब मेहंदी और संगीत सेरेमनी के बाद एक्ट्रेस ने अपने मंगेतर के साथ सूफी नाइट अटेंड की है. होने वाले दूल्हा- दुल्हन की फोटोज सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं. दुल्हन बनने वाली हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani as a bride) को अपने होने वाले पति सोहेल खतुरिया के साथ एक सूफी नाइट (Hansika Motwani hosts Sufi Night) अटेंड करते हुए  देखा गया. दोनों सूफी नाइट के लिए ऑफ व्हाईट कलर की ट्रेडिशन्ल ड्रेस में नजर आए हैं.

Advertisment
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ihansika_my_jaan❤️ (@ihansika_my_jaan)

आपको बता दें कि, हंसिका की मेहंदी की रस्म गुरुवार 1 दिसंबर को हुई थी. मेहंदी और संगीत समारोह के बाद, अब एक्ट्रेस ने सूफी नाइट की मेजबानी की है. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हंसिका और उनके मंगेतर सोहेल को शानदार आउटफिट में देखा जा सकता है. सूफी नाइट में हंसिका पासा और बड़े नेकलेस के साथ झिलमिलाते गोल्डन शरारा में बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

दरअसल, हंसिका मोटवानी और सोहेल खतुरिया 4 दिसंबर को जयपुर के पास मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में शादी के बंधन में बंधेंगे. दोनों की शादी पारंपरिक सिंधी रस्मों के मुताबिक होगी. एक्ट्रेस की शादी की रस्में पिछले महीने में मुंबई शुरु हो गई थी, जहां उन्होंने माता की चौकी का आयोजन किया था.

Advertisment

यह भी पढ़ें - Insta Story : Disha Patani शारीरिक तौर पर लग रही चोटों से हो गईं हैं परेशान, अब की ये मांग

इससे अलावा, होने वाले पति-पत्नी की पहले भी फोटोज वायरल हुई थी. जहां सोहेल खतुरिया ने उन्हें बहुत प्यारे ढंग से प्रपोज किया था. साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी इन फोटोज को बहुत प्यार भी मिला था. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sohael Khaturiya (@sohaelkaturiya)

Advertisment

Source : News Nation Bureau

hansika motwani wedding Hansika Motwani news nation videos न्यूज़ नेशन sohael khaturiya hansika motwani sufi night Hansika Motwani husband
Advertisment
Advertisment