Advertisment

अपने ही शहर में टूरिस्ट बनीं Karisma Kapoor, Video देख फैंस कर रहे तारीफ

करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो समंदर किनारे घूमती नजर आ रही हैं

author-image
Akanksha Tiwari
New Update
karishma

अपने ही शहर में टूरिस्ट बनीं Karisma Kapoor( Photo Credit : फोटो- @therealkarismakapoor Instagram)

बॉलीवुड के कपूर खानदान की लाड़ली बिटिया करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) अपने स्टाइलिंग सेंस के लिए फेमस हैं. आए दिन सोशल मीडिया पर करिश्मा की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं. करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो समंदर किनारे घूमती नजर आ रही हैं. वीडियो में करिश्मा कपूर अपने ही शहर में टूरिस्ट की तरह घूमती दिखाई दे रही हैं. करिश्मा के वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

Advertisment

यह भी पढ़ें: VIDEO: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट-अनुष्का, फैंस बोले- वामिका कहां है...

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'अपने ही शहर में एक टूरिस्ट की तरह'. करिश्मा कपूर व्हाइट कुर्ते और प्लाजो में वॉक करती दिखाई दे रही हैं. करिश्मा कपूर ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ब्लैक गॉगल्स लगाए हैं, जो उनके लुक को ग्लैमरस बना रहे हैं. करिश्मा के वीडियो पर फैंस कमेंट करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'मैम आपकी खूबसूरती का जवाब नहीं.' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैम आपके वीडियोज का इंतजार रहता है.'

बता दें कि बॉलीवुड में एक दौर ऐसा था जब करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) बिग स्क्रीन पर राज करती थीं. हीरो नंबर 1, कुली नंबर 1, राजा हिंदुस्तानी, दिल तो पागल है, जुबैदा जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुकीं करिश्मा कपूर डिजिटल दुनिया में भी डेब्यू कर चुकी हैं.

Bollywood News in Hindi karisma kapoor video Karisma Kapoor Karisma Kapoor instagram Karisma Kapoor Movie Karisma Kapoor news Karisma Kapoor photo Karisma Kapoor age Bollywood News
Advertisment