Advertisment

क्या आपको राघव पसंद हैं? सगाई के बीच Parineeti Chopra ने मां-बाप से पूछा था ये सवाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने हाल ही में सगाई कर ली है. दोनों की सगाई के बाद उनका परिवार और उनके करीबी काफी ज्यादा खुश हैं. अब फैंस को इंतजार है तो सिर्फ परी के दुल्हन बनने का.

author-image
Vaishnavi Dwivedi
एडिट
New Update
345436

Parineeti Chopra( Photo Credit : Social Media)

Parineeti Chopra And Raghav Chadha Viral : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने हाल ही में सगाई कर ली है. दोनों की सगाई के बाद उनका परिवार और उनके करीबी काफी ज्यादा खुश हैं. अब फैंस को इंतजार है तो सिर्फ परी के दुल्हन बनने का. वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर सगाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर उनके चाहने वाले अपनी खुशी कंट्रोल ही नहीं कर पा रहे हैं. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस खुलेआम कह रही हैं कि, 'लंबे समय से लोग उनकी शादी को लेकर सवाल कर रहे थे कब शादी करेगी ? लड़का ढूंढा क्या तूने ? तो अब आप खुश हैं ? क्या आपको राघव पसंद हैं?' एक्ट्रेस का ये क्यूट क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

Advertisment
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

कपल को मिली मंजूरी -

आपको बता दें कि परी की ये बातें सुनकर लोग काफी ज्यादा खुश नजर आए और शोर मचाते हुए कपल को मंजूरी दी. ये लम्हा फैंस के लिए किसी सपने जैसा था. एक-एक करके परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शाही सगाई से वीडियोज और फोटोज सामने आ रहे हैं, जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा रखी है. इससे पहले भी कपल की सगाई के कई पोस्ट सामने आई थी. 

Advertisment

सगाई में शामिल हुए थे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल -

जानकारी के लिए बता दें कि सगाई में कई दिग्गज  हस्तियां शामिल हुई थीं, जिनमें से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य राजनीतिक नेताओं का नाम शामिल है. इसके अलावा एक्ट्रेस की कजिन सिस्टर ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है, जो लंदन से इंडिया पहुंची थीं. 

यह भी पढ़ें : Simi Garewal : सिमी ग्रेवाल ने शेयर किया लारा दत्ता के पति का पुराना वीडियो, लोगों ने लगाई फटकार

Advertisment

Parineeti Chopra Marriage Recent Bollywood News Current Bollywood News Parineeti Chopra Engagement Parineeti Chopra parineeti chopra and raghav chadha wedding parineeti chopra and raghav chadha
Advertisment
Advertisment