Advertisment

सोशल मीडिया के बाद अब प्रिया प्रकाश बॉलीवुड में मचाएंगी धमाल, जल्द रणवीर सिंह के साथ आएंगी नजर

सोशल मीडिया पर हर किसी को दीवाना बना देनी वाली सनसनी गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है।

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
सोशल मीडिया के बाद अब प्रिया प्रकाश बॉलीवुड में मचाएंगी धमाल, जल्द रणवीर सिंह के साथ आएंगी नजर

प्रिया प्रकाश वारियर (फाइल फोटो)

सोशल मीडिया पर हर किसी को दीवाना बना देनी वाली सनसनी गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। प्रिया एक्टर रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

Advertisment

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिया प्रकाश को रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'सिंबा' के लिए अप्रोच किया गया है।

खबरों के मुताबिक, वीडियो वायरल होते ही प्रिया के पास बहुत से ऑफर्स आने लगे थे। 'सिम्बा' को को-प्रोड्यूस कर रहे करण जौहर भी चाहते थे कि फिल्म में प्रिया को लिया जाए। प्रिया इससे पहले रणवीर के साथ काम करने की इच्छा जता चुकी हैं।

सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि फिल्म में लीड एक्ट्रेस का रोल ज्यादा नहीं है। लेकिन प्रिया आंख मारके ही रातों-रात बहुत पॉपुलर हो गई थी इसलिए बॉलीवुड को उनमें दिलचस्पी है।

Advertisment

बता दे कि वैंलेंटाइन वीक में रिलीज हुए मलयाली फिल्म 'उरु अदार लव' के रोमांटिक सॉन्ग 'मनिका मलाराया पूवी' में प्रिया प्रकाश की अदाओं ने लोगों को दीवाना बना दिया था। इस वीडियो क्लिप में प्रिया एक स्कूल गर्ल नजर आ रही है, जो आंखों ही आंखों में रोमांस करती नजर आई थी।

स्कूल रोमांस को दिखाता ये गाना यू-ट्यूब पर काफी पसंद किया गया और जल्द ही ये टॉप ट्रेडिॆंग में शामिल हो गया था।

और पढ़ें: भारत के बाद चीन में 'बजरंगी भाईजान' ने मचाया धमाल, चीनी बॉक्स ऑफिस पर की 150 करोड़ की कमाई

Advertisment

Source : News Nation Bureau

Ranveer Singh priya prakash
Advertisment
Advertisment