Advertisment

बर्थडे स्पेशल: सलमान खान ने लॉन्च किया एप, क्या ये भी होगा एप की दुनिया का 'सुल्तान'?

सलमान खान ने कुछ दिन पहले ही ट्वीट करके इसकी जानकारी दे दी थी। उन्होंने कहा था कि मेरे जन्मदिन पर यह मेरे फैंस के लिए तोहफा है। सलमान खान के इस एप में कई खास बाते हैं।

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
बर्थडे स्पेशल: सलमान खान ने लॉन्च किया एप, क्या ये भी होगा एप की दुनिया का 'सुल्तान'?

सलमान खान का पोस्टर

Advertisment

सलमान खान ने मंगलवार को अपने 51वें जन्मदिन पर अपना एप लॉन्च कर दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है। सलमान ने ट्वीट कर कहा, 'स्वागत मत करो आप हमारा, हम आपका स्वागत करते हैं। स्वागत है आपका वेल्कम टू बीईंग इन टच गो डाउनलोड नाऊ।'

सलमान खान ने कुछ दिन पहले ही ट्वीट करके इसकी जानकारी दे दी थी। उन्होंने कहा था कि मेरे जन्मदिन पर यह मेरे फैंस के लिए तोहफा है। सलमान खान के इस एप में कई खास बाते हैं। ये रहा सलमान खान का पुराना ट्वीट।

आप इस एप को गूगल प्ले स्टोर से इंस्टाल कर सकते हैं। इसमें सलमान खान के फैंस को वो सब मिलेगा, जो वह चाहते हैं। एप में सलमान खान की हॉबी से लेकर उनके फूड, फिल्में, गेम्स, वर्कआउट साथ ही उनसे जुड़ी अन्य चीजें भीं हैं।

ये भी पढें, Year Ender 2016: सलमान खान के लिये 2016 इन वजहों से रहा लकी

आपको बता दें कि सलमान खान इस साल काफी सुर्खियों में रहे हैं। इसमें उनके एप से लेकर, उनकी सुल्तान मूवी और फोर्ब्स पत्रिका की सूची में अव्वल रहने तक का जिक्र है।

हम आपको सलमान की एप का लिंक दे रहे हैं, जो सलमान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Source : Sunita Mishra

Salman Khan Google Being Human salman khan app
Advertisment
Advertisment