Advertisment

जब Satish Kaushik ने प्रेग्नेंट नीना गुप्ता को किया था प्रपोज, अपने रंग को लेकर किया था ये कमेंट

सतीश कौशिक बड़े ही खुशदिल-खुशमिजाज शख्स थे. दिल्ली में पढ़ाई पूरी कर पुणे FTII में एडमिशन लेने वाले सतीश अपनी कला में माहिर थे.

author-image
Urvashi Nautiyal
New Update
Satish kaushik neena gupta

सतीश कौशिक और नीना गुप्ता( Photo Credit : सोशल मीडिया)

सतीश कौशिक बड़े ही खुशदिल-खुशमिजाज शख्स थे. दिल्ली में पढ़ाई पूरी कर पुणे FTII में एडमिशन लेने वाले सतीश अपनी कला में माहिर थे. डायरेक्शन, प्रोडक्शन, राइटिंग उन्होंने कोई काम नहीं छोड़ा. हर रोल में उन्हें दर्शकों से खूब वाहवाही मिली. वह जमाने के साथ कदम से कदम मिलकार चलने वाले इंसान थे. दोस्ती के मामले में तो उनका कोई मुकाबला नहीं था. जिससे दोस्ती की जिंदगीभर निभाई. यह उनका प्यार और व्यवहार ही है जो आज अनुपम खेर इतना अकेला महसूस कर रहे हैं. उनके निधन की जानकारी सबसे पहले अनुपम खेर ने ही ट्वीट की. उनके शब्दों में दर्द साफ झलक रहा था. अनुपम खेर और सतीश कौशिक पुराने दोस्त रहे हैं. नीना गुप्ता के साथ भी उनकी बॉन्डिंग बेमिसाल थी. वे नीना को हमेशा सपोर्ट करते थे. एक बार तो इस सपोर्ट के चक्कर में उन्होंने नीना गुप्ता को प्रपोज ही कर दिया था.

Advertisment

प्रेग्नेंट नीना को किया था प्रपोज

नीना गुप्ता ने अपनी किताब 'सच कहूं तो' में इस बात खुलासा किया था. इस किताब में नीना ने बताया कि जब मसाबा उनके पेट में थीं तो सतीश ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था. सतीश ने नीना से कहा था, चिंता मत करो अगर बच्चा डार्क स्किन का पैदा होगा तो कह देना कि यह मेरा है और हम शादी कर लेंगे. किसी को इस बात पर शक नहीं होगा. सतीश ने अपनी शादी से पहले नीना को प्रपोज किया था. कुछ समय बाद उन्होंने शशि कौशिक से शादी की.

publive-image

यारों के यार थे सतीश

सतीश कौशिक के इंस्टाग्राम अकाउंट को देखें तो पता चलता है कि वे लोगों से मिलना-मिलाना कितना पसंद करते थे. जमाने के साथ-साथ आगे बढ़ते हुए वे इंस्टाग्राम भी चलाते थे और अक्सर अपनी तस्वीरें पोस्ट किया करते थे. कभी जिम वीडियो तो कभी किसी दूसरे स्टार को सपोर्ट करते हुए उनकी फिल्म के बारे में पोस करते थे. आज ऐसा लग रहा है कि उन्हें तो अभी और काम करना था...और जिम जाना था...पार्टियां करनी थी और फिल्में बनानी थीं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Satish Kaushik (@satishkaushik2178)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Satish Kaushik (@satishkaushik2178)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Satish Kaushik (@satishkaushik2178)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Satish Kaushik (@satishkaushik2178)

Advertisment
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Satish Kaushik (@satishkaushik2178)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Satish Kaushik (@satishkaushik2178)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Satish Kaushik (@satishkaushik2178)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Satish Kaushik (@satishkaushik2178)

satish kaushik death Satish Kaushik satish kaushik films
Advertisment
Advertisment