Advertisment

VIDEOS: शम्मी कपूर की बर्थ एनिवर्सिरी पर सुनें उनकी फिल्मों के कुछ यादगार गीत

शम्मी कपूर की सिर्फ फिल्में ही हिट नहीं हुईं, बल्कि उनकी फिल्मों के गानें सुपरहिट होते थे। फिर चाहे वह 'गोविंदा आला रे' हो या फिर 'आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा'...

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
VIDEOS: शम्मी कपूर की बर्थ एनिवर्सिरी पर सुनें उनकी फिल्मों के कुछ यादगार गीत

शम्मी कपूर (फाइल फोटो)

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रह चुके शम्मी कपूर की आज (21 अक्टूबर) को 87वीं बर्थ एनिवर्सिरी है। उन्होंने 'जंगली', 'तुमसा नहीं देखा', 'दिल देके देखो', 'सिंगापुर', 'कॉलेज गर्ल', 'प्रोफेसर', 'चाइना टाउन', 'प्यार किया तो डरना क्या', 'कश्मीर की कली', 'जानवर, 'तीसरी मंजिल', 'अंदाज', 'एन इवनिंग इन पेरिस', 'ब्रह्मचारी' और 'सच्चाई' जैसी हिट फिल्मों में काम किया।

Advertisment

शम्मी कपूर की सिर्फ फिल्में ही हिट नहीं हुईं, बल्कि उनकी फिल्मों के गानें सुपरहिट होते थे। फिर चाहे वह 'गोविंदा आला रे' हो या फिर 'आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा'... उनकी फिल्मों के गानें लोगों की जुबां पर आज भी चढ़े हुए हैं।

ये भी पढ़ें: बर्थडे स्पेशल: पहली पत्नी के निधन पर टूट गए थे शम्मी कपूर, मुमताज से करना चाहते थे शादी!

Advertisment

शम्मी कपूर का जन्म 21 अक्टूबर 1931 को मुंबई में हुआ। इनके पिता पृथ्वीराज कपूर जाने माने अभिनेता थे। इनको अभिनय विरासत में मिला था।

शम्मी कपूर की पहली शादी अभिनेत्री गीता बाली से हुई, लेकिन 1965 में चेचक की वजह से गीता का निधन हो गया था। इसके बाद शम्मी कपूर ने नीला देवी से शादी की। 14 अगस्त 2011 की सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर शम्मी कपूर ने अंतिम सांस ली। वह 79 साल के थे।

Advertisment

साल 1953 में रिलीज फिल्म 'जीवन ज्योति' से बतौर अभिनेता शम्मी कपूर ने बॉलीवुड में कदम रखा।

ये भी पढ़ें: दिशा पटानी ने अक्षय कुमार की फिल्म करने से किया इनकार, ये है वजह

Advertisment

शम्मी कपूर की शुरुवाती फिल्में 'जीवन ज्योति', 'रेल का डिब्बा' और 'गुल सनोवर' थीं। शम्मी ने मुख्य अभिनेता के रूप में 50 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है।

Advertisment

वहीं, सहायक भूमिकाओं में 20 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने फिल्म 'ब्रह्मचारी' (1968) में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता है।

Source : News Nation Bureau

Shammi Kapoor
Advertisment
Advertisment