Advertisment

तमिल सुपस्टार विजय फैंस से हैं खफा, महिला पत्रकार को अपमानित करने पर फूटा गुस्सा

अभिनेता का बयान उनके फैंस द्वारा एक महिला पत्रकार धान्या राजेंद्रन को ट्विटर पर अपशब्द कहे जाने के बाद आया है।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
तमिल सुपस्टार विजय फैंस से हैं खफा, महिला पत्रकार को अपमानित करने पर फूटा गुस्सा

विजय (फाइल फोटो)

Advertisment

तमिल सुपरस्टार विजय सोशल मीडिया पर एक महिला पत्रकार को अपमानित किए जाने से फैंस से खफा हैं। उनका कहना है कि सोशल मीडिया या किसी भी अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए महिलाओं को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। वह इन सबके खिलाफ हैं।

विजय ने कहा, 'मैं महिलाओं का बहुत सम्मान करता हूं। हर किसी को किसी की भी फिल्म की आलोचना करने का अधिकार है। मेरा मानना है कि किसी भी महिला के साथ अभद्रता के साथ बात नहीं करनी चाहिए, चाहे कुछ भी हुआ हो। हम सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। किसी को भी सोशल मीडिया पर उनके लिए अपमानजनक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।'

ये भी पढ़ें: फिल्मों के अलावा वेब सीरीज का भी हिस्सा बनना चाहते हैं 'भल्लावदेव'

अभिनेता का बयान उनके फैंस द्वारा एक महिला पत्रकार धान्या राजेंद्रन को ट्विटर पर अपशब्द कहे जाने के बाद आया है। धान्या ने बुधवार को चेन्नई में पुलिस की साइबर अपराध शाखा के साथ चार अज्ञात ट्विटर हैंडल्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

धान्या ने शाहरुख खान अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' देखने के बाद टिप्पणी की थी कि फिल्म को देखने का उनका अनुभव उतना ही बेकार रहा, जितना कुछ साल पहले विजय की फिल्म 'सूरा' देखने का रहा था।

इसके बाद तमिल अभिनेता के फैंस ने महिला पत्रकार के खिलाफ ट्विटर पर कई अपमानजनक टिप्पणियां की और उनके परिवार तथा सहकर्मियों को भी इसमें लपेट लिया।

ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा ने किया अपनी आने वाली फिल्म को लेकर नया खुलासा

Source : News Nation Bureau

Vijay
Advertisment
Advertisment