Advertisment

Karan Johar:करण ने इस तरह मनाया अपने बच्चों का जन्मदिन, ये सितारे आए नजर 

बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) आज अपने बच्चों का जन्मदिन मना रहे हैं.

author-image
Divya Juyal
New Update
WhatsApp Image 2021 11 04 at 4 24 00 PM

Karan Johar with kids ( Photo Credit : Social Media)

बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) आज अपने बच्चों का जन्मदिन मना रहे हैं. करण (Karan Johar kids birthday) के दोनो बच्चे यश (Yash Johar) और रूही (Ruhi Johar) आज 6 साल के पूरे हो गए हैं. इस खास अवसर पर करण ने अपने बच्चों के लिए शानदार पार्टी होस्ट की है. करण जौहर के बच्चे यश और रूही आज अपने साथी दोस्तों के साथ पार्टी एंजॉय कर रहे हैं. पार्टी में करण ब्लैक में अपने बच्चों के साथ ट्विनिंग करते नजर आए. साथ ही केजेओ की पार्टी में इंडस्ट्री के कई सेलेब्स अपने बच्चों के साथ शामिल हुए हैं. बता दें कि, करण की ये पार्टी किसी स्टार स्टडेड इवेंट से कम नहीं थी. इस पार्टी से सितारों की कई सारी तस्वीरें और वीडियोज लगातार वायरल हो रहे हैं. 

Advertisment
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पार्टी में आए महमानों के बारे में बात करें तो, पार्टी में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) बेटे तैमूर (Taimur Ali Khan) और जेह अली खान (Jeh Ali Khan) के साथ पहुंचीं थी. एक्ट्रेस ने डेनिम जैकेट पहनी थी और हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही थीं. वहीं दूसरी और गौरी खान (Gauri Khan) और महीप कपूर पार्टी भी पार्टी में शामिल हुए. गौरी खान को उनके बेटे अबराम के साथ स्पॉट किया गया. इस खास मौके पर करण जौहर की मां हीरू जौहर भी पार्टी में पहुंचीं. यही नहीं, एत्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) भी अपने बच्चों के साथ एक एनिमल प्रिंटेड लेगिंग पहने 90 के दशक की वाइब देती नजर आईं. साथ ही, नेहा धूपिया उनके पति अंगद बेदी, शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और मीरा कपूर ने पार्टी में शिरकत की. इसके अलावा, एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukherji) ने भी पार्टी में आके चार चांद लगाए और पैपराजी को पोज देती नजर आईं.  

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यह भी पढ़ें - Pathan:अमूल इंडिया ने मनाया पठान की सफलता का जश्न, शेयर किया पोस्ट

जिनको नहीं पता उन्हें बता दें कि, करण जौहर ने सरोगेसी के जरिए फरवरी साल 2017 में अपने जुड़वां बच्चों यश और रूही का स्वागत किया था. करण अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बच्चों के साथ पोस्ट शेयर करते रहते हैं, जिनको उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Taimiur बॉलीवुड न्यूज Entertainment News jeh Ali Khan news-nation gauri khan बॉलीवुड karan-johar Hindi Movies News news nation tv Bollywood News
Advertisment
Advertisment