Advertisment

Madhu Chopra: प्रियंका चोपड़ा की मां ने बेटी और दामाद के बीच एज गैप को लेकर पहली बार कही ये बात

Madhu Chopra: प्रियंका चोपड़ा की मां ने बेटी और दामाद के बीच एज गैप को लेकर पहली बार कही ये बात

author-image
Kalpana Sheetal
एडिट
New Update
Priyanka Chopra Mother

Priyanka Chopra Mother( Photo Credit : social media)

Advertisment

Priyanka Chopra Mother: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. अमेरिकन सिंगर र निक जोनास ने 2018 में शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा की पॉपुलैरिटी और बढ़ गई है. दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में सबसे पॉपुलर कपल में से एक हैं. हालांकि, जब प्रियंका और निक के डेटिंग की खबरें आई तो उनके एज-गैप पर भी सवाल उठे थे. हम सभई जानते हैं कि दोनों के बीच 10 साल का अंतर है. हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपने दामाद और बेटी के बीच मौजूद एज-गैप पर अपनी राय दी है. 

फर्क नहीं पड़ा लड़का उम्र में बड़ा है या छोटा
एक लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान मधु ने चोपड़ा ने मजेदार वाकया साझा किए हैं. उन्होंने यह भी बताया कि आखिर कैसे निक जोनास ने उनसे बेटी का हाथ मांगा था. मधु चोपड़ा से जब प्रियंका और निक के बीच 10 साल के एज-गैप पर पूछा गया तो उन्होंने कहा -कोई फर्क नहीं पड़ा. आदमी अच्छा, लड़की अच्छी, दोनों एक दूसरे का ख्याल रखते हैं, बस इतना ही जरूरी है और कुछ नहीं. मैंने उस नजर से देखा ही नहीं. मैं बहुत खुश हूं और थी. बोलने वाले कुछ भी क्या ही फर्क पड़ता है." 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dr Madhu Akhouri Chopra (@drmadhuakhourichopra)

मां को भी नहीं पता था डेटिंग के बारे में
इसके अलावा मधु चोपड़ा ने यह भी बताया कि प्रियंका चोपड़ा ने कभी उनसे निक के बारे में बात नहीं की थी. दोनों की डेटिंग को लेकर भी उन्हें कुछ नहीं पता था बल्कि उन्हें यह सब टीवी पर आने वाली खबरों से पता चला था. अफवाहों के दौरान प्रियंका ने मां से निक के साथ डेटिंग को लेकर साफ इनकार कर दिया था.

जब निक को इंडिया ले आईं देसी गर्ल
इतना ही नहीं मधु चोपड़ा ने प्रियंका की सीक्रेट प्लानिंग के बारे में भी बताया जब वो निक को मेहमान बनाकर भारत अपने घर ले आईं. आने से पहले प्रियंका ने मां से पूछा कि निक भी भारत आना चाहते हैं क्या उन्हें ले आऊं? इस पर मधु चोपड़ा ने पलटकर सवाल किया वो यहां आकर क्या करेगा? तब प्रियंका ने बहाने बना दिए. निक के मुंबई आने पर भी मधु चोपड़ा को दोनों के अफेयर की भनक तक नहीं लगी थी. 

मधु चोपड़ा से निक ने मांगा प्रियंका का हाथ
मधु चोपड़ा ने बताया मुंबई आकर निक जोनास एक दिन उन्हें लंच पर बाहर ले गए. वहं उन्होंने मधु चोपड़ा से पूछा था कि उन्हें अपनी बेटी के लिए कैसा लड़का चाहिए, मधु चोपड़ा की लंबी लिस्ट सुनकर उन्होंने कुबूल कर लिया कि कि मैं हूं वो लड़का हूं....क्या मैं वो शख्स बन सकता हूं और आपसे वादा करता हूं सारी क्वालिटी मैच की जाएंगी." 

मधु चोपड़ा ने यह भी बताया कि उनकी परमिशन लेने के बाद ही निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा को शादी के लिए प्रपोज किया था. दोनों फिर साल 2018 में शादी के बंधन में बंध गए थे. कपल एक बेटी मालती मैरी के पेरेंट्स हैं.

Source : News Nation Bureau

बॉलीवुड न्यूज Priyanka Chopra प्रियंका चोपड़ा nick jonas निक जोनास मधु चोपड़ा Madhu Chopra
Advertisment
Advertisment