Advertisment

21 साल की लड़की के साथ इस मशहूर कोरियोग्राफर ने किया रेप, दर्ज हुई FIR

जानी मास्टर साउथ और हिंदी सिनेमा के बीच पॉपुलर कोरियोग्राफर हैं. उन्होंने कावला, जय हो, 'पुष्पा' के श्रीवल्ली 'स्त्री 2' के 'आज की रात' समेत कई हिट गानों को कोरियोग्राफ किया है.

author-image
Kalpana Sheetal
एडिट
New Update
Jani Master haressment case

Jani Master Case: फिल्म इंडस्ट्री से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई हैं. इस बार एक फेमस कोरियोग्राफर पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं. इस खबर से पूरा इंटरनेट हिल गया है. दरअसल, काफी समय से मलयालम इंडस्ट्री में महिला कलाकारों ने यौन उत्पीड़न के खुलासे किए हैं. इसके बाद अब एक मशहूर कोरियोग्राफर पर 21 साल की एक लड़की के साथ बलात्कार का आरोप लगा है. इस खबर से बॉलवीवुड और साउथ सिनेमा में हलचल मच गई है. 

Advertisment

जानी मास्टर पर लगे रेप के आरोप

रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ और बॉलीवुड के पॉपुलर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं. जानी मास्टर हाल में ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री 2 के गाने आई नहीं और आज की रात को लेकर चर्चा में आए थे. ये दोनों ही गाने जबरदस्त हिट हुए हैं. अब उनपर एक 21 साल की लड़की ने बलात्कार का आरोप लगाया है. 

ये भी पढ़ें- ये है अदिति राव हैदरी का पहला पति....21 साल की उम्र में बनी थीं दुल्हन, झेला तलाक का दर्द

कई बार किया यौन उत्पीड़न

जानी मास्टर का पूरा नाम् शेख जानी बाशा है. वह इंडस्ट्री में जानी मास्टर के नाम से पहचाने जाते हैं. जानी मास्टर के खिलाफ 21 साल की लड़की ने हैरेसमेंट के आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई है.  हैदराबाद के रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. 21 साल की एक महिला कोरियोग्राफर का आरोप है कि जानी मास्टर ने कई बार उसके साथ यौन उत्पीड़न किया है. 

Advertisment

आउटडोर शूट्स के दौरान हुई घटना

रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की पिछले कई महीने से जानी मास्टर के साथ काम कर रही थी.  चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद में आउटडोर शूट्स के दौरान जानी मास्टर ने लड़की के साथ बलात्कार किया. जानी ने पीड़ित को नारसिंगी में कई बार सेक्शुअली हैरस किया है. महिला वहीं की रहने वाली है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. जानी मास्टर के खिलाफ धारा 376 के क्लॉज 2, क्रिमिनल इंटीमिडेशन के तहत धारा 506 और धारा 323 के तहत जानबूझ कर किसी को चोट पहुंचाने के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. 

कौन है जानी मास्टर

जानी मास्टर साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर हैं. उन्होंने तमन्ना भाटिया के हिट गाने कावाला जय हो, श्रीवल्ली, 'स्त्री 2' के गाने आई नहीं और आज की रात समेत कई हिट गानों को कोरियोग्राफ किया 

जानी मास्टर Bollywood News gossip Bollywood News in Hindi jani master dancer jani master choreographer jani master Stree 2 update bollywood news hindi Bollywood news and gossip Stree 2 Bollywood News जानी मास्टर कोरियोग्राफर कोरियोग्राफर जानी मास्टर
Advertisment
Advertisment