Advertisment

Divyanka Tripathi Vacation: इटली में लूटपाट का शिकार हुईं दिव्यांका ने शेयर की वेकेशन फोटोज

फोटोज पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए और कपल की हिम्मत की दाद दी. दोनों सुरक्षित देश लौट आए इस पर भी खुशी जताई है.

author-image
Kalpana Sheetal
एडिट
New Update
Divyanka Tripathi Vacation

Divyanka Tripathi Vacation ( Photo Credit : social media)

Divyanka Tripathi Vacation: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी काफी चर्चा में है. वो हाल में अपने पति विवेक दहिया के साथ इटली में वेकेशन पर गई थीं. हालांकि, यहां कपल के साथ एक दुर्घटना हो गई थी. कपल लूटपाट का शिकार हो गए थे. दोनों इटली में वेकेशन से लौट भारत लौट आए हैं. मुंबई लौटने के दो दिन बाद दिव्यांका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इटली की अपनी छुट्टियों की कुछ मजेदार रील और तस्वीरें शेयर की हैं. फोटोज में कपल काफी खुश और मस्ती करते नजर आ रहे हैं. 

Advertisment

ये भी पढ़ें- Shehnaaz Gill-Ranvir-Shorey: रणवीर शौरी पर मेहरबान हुईं शहनाज गिल, ट्विटर पर फैंस ने की जमकर तारीफ

इटली में कपल ने किया एंजॉय

दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टा हैंडल पर इटली वेकेशन की झलकियां दिखाईं. इनमें दोनों साथ में मस्ती करते दिख रहे हैं. कपल काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस दिख रहे हैं. दोनों साथ में प्यारे लग रहे हैं. दिव्यांका ने फोटोज साझा करके हुए मजाकिया अंदाज में कटाक्ष किया और इसे कैप्शन दिया, "पहले अंगूर का बाग का अनुभव ....किसी दिन आप विवेक के YouTube व्लॉग पर यह सब विस्तार से देखेंगे. तब तक ... इनका आनंद लें.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

फैंस ने लुटाया प्यार

फोटोज पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए और कपल की हिम्मत की दाद दी. दोनों सुरक्षित देश लौट आए इस पर भी खुशी जताई है. एक यूजर ने लिखा, "आपका पति सबसे अच्छा है, आपको देखकर लगता है कि जो भी होता है अच्छे के लिए होता है, छोड़कर जाने वालों के लिए कभी रोना नहीं चाहिए. एक फैन ने लिखा, "दोनों दिन-ब-दिन सुंदर दिख रहे हैं. हमेशा ऐसे ही खुश रहो."

क्या था पूरा मामला

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के साथ इटली में लूटपाट की घटना हुई थी. दोनों की छुट्टियां तब दुखद हो गईं जब उनके ठहरने के दौरान उनका सामान चोरी हो गया था. दंपति ने अपने पर्स और पासपोर्ट जैसे कीमती सामान खो दिए थे. साथ ही उन्हें 10 लाख का भी नुकसान हुआ था. इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद कपल भारतीय दूतावास की वजह से सुरक्षित लौट आए थे. 

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें में उनके किरदार के लिए जाना जाता है. उन्हें आखिरी बार पिछले साल फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 13 में देखा गया था.

देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर. News Nation ‬के WhatsApp Channel को Follow करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://www.whatsapp.com/channel/0029VaeXoBTLCoWwhEBhYE10 

Source : News Nation Bureau

Bollywood News in Hindi विवेक दहिया दिव्यांका त्रिपाठी Divyanka Tripathi बॉलीवुड न्यूज Bollywood News
Advertisment
Advertisment