Advertisment

'इंडियन आइडल' विजेता एलवी रेवंत के बारें में ये 8 खास बातें

10 फरवरी 1990 को आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में जन्‍मे रेवंत कुमार विशाखापत्तनम में पले-बढ़े और फिर एक प्‍लेबैक सिंगर बनने का सपना संजोए हैदराबाद आ गये।

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
'इंडियन आइडल' विजेता एलवी रेवंत के बारें में ये 8 खास बातें

एलवी रेवंत

Advertisment

टीवी के रियेलिटी शो 'इंडियन आइडल' के नौवें सीजन का खिताब अपने नाम करने वाले एलवी रेवंत को सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले पहले ही उन्‍हें विजेता घोषित कर चुके थे। एलवी रेवंत ने मास्टर-ब्‍लास्‍टार सचिन तेंडुलकर समेत दर्शकों और जजों का भी खूब मन मोहा था। आज हम आपको बताने जा र​हे हैं रेवंत कुमार के बारे में कुछ ऐसी ही खास बातें...

1. 10 फरवरी 1990 को आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में जन्‍मे रेवंत कुमार विशाखापत्तनम में पले-बढ़े और फिर एक प्‍लेबैक सिंगर बनने का सपना संजोए हैदराबाद आ गये।

2. रेवंत कुमार की स्‍कूली पढ़ाई बाला भानु विद्यालय श्रीकाकुलम से पूरी हुई है। कृष्‍णा गर्वरमेंट कॉलेज डॉ. वी. एस से उन्होंने आगे की पढ़ाई पूरी की है।

ये भी पढ़ें: इंडियन आइडल 2017: कपिल शर्मा विवाद के बाद सुनील ग्रोवर ने शो में सबको खूब हंसाया, देखें वीडियो

3. रेवंत के पैदा होने से पहले ही उनके पिता का निधन हो गया था। रेवंत कुमार के एक बड़े भाई हैं और वे अपनी मां के बेहद करीब हैं।

4. रेवंत कुमार तेलुगू और कन्नड़ के लगभग 200 से ज्यादा गाने गा चुके हैं। साउथ की सुपरहिट फिल्म बाहुबली फिल्म का 'मनोहारी' गाना भी उन्होंने गाया है।

ये भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा, आयुष्मान खुराना की फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' के 5 टीचर बैक टू बैक होंगे रिलीज

5. 'मनोहारी' गाने के लिए रेवंत आईफा उत्‍सवम और मां म्‍यूजिक अवार्ड में बेस्‍ट प्‍लेबैक सिंगर के लिए नॉमिनेट हुए थे।

6. रेवंत को मां म्‍यूजिक अवार्ड में फिल्‍म 'राजना' के गाने 'देय देय देबाकु देब्‍बा' गाने के बेस्‍ट सिंगर का अवार्ड मिल चुका है।

7. रेवंत ने इंडियन आइडल के नौंवे सीजन में 25 लाख रुपये कैश और Mahindra KUV100 कार जीती है।

8. रेवंत कुमार ने अपने करियर की शुरुआत म्‍यूजिक टैलेंट शो से किया था। उनका पहला शो ईटीवी पर प्रसारित हुआ था।

ये भी पढ़ें: Indian Idol 2017: सचिन तेंदुलकर ने एलवी रेवंत के लिए गाया ये शानदार गाना, झूम उठे लोग

Source : News Nation Bureau

lv revanth
Advertisment
Advertisment