डॉक्टर मशहूर गुलाटी और गुत्थी के किरदार से दिलों पर राज करने वाले सुनील ग्रोवर इन दिनों सुर्ख़ियों में छाये हुए है। कॉमेडियन इस बार अपने झगड़े की वजह से नहीं बल्कि एक तस्वीर के कारण इंटरनेट पर छाये हुए है।
सुनील ग्रोवर ने मुंह पर कपड़ा बांधे अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमे वे अपने शहजादे मोहन के साथ है। रेलवे स्टेशन पर अपने बेटे संग बैठे सुनील ने मुंह पर कपड़ा इसलिए बांधा है जिससे कि उन्हें कोई पहचान नहीं पाए।
कॉमेडियन ने अपने ट्वीट में कैप्शन लिखा, 'रात भर का रेल का सफर मस्ती भरा होता है। मोहन को यह बहुत पसंद है और मुझे भी।'
Overnight train journeys are so much fun. Mohan loves it. Me too🙈. pic.twitter.com/E4LIO7Lry9
— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) November 27, 2017
और पढ़ें: मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर मीडिया से हुईं रूबरू, बॉलीवुड में एंट्री के सवाल पर दिया ये जवाब
तस्वीर अपलोड होते ही यूजर्स ने सुनील ग्रोवर से सवाल पूछते हुए ये ट्वीट किये:
चेहरा ढक रखा है 😊😎😆🤗😉 तो जो चार्ट तैयार हुआ होगा उसमें नाम पूरा ना लिखा होगा 😎😊😆☠
— Dr Shekhar (@amritcoolscorp) November 27, 2017
I wonder how no one took u to be a robber or even kidnapper..😉😂
— Dr. Nusrat Alavi (@AlaviNusrat) November 27, 2017
Just thinking of the other passengers of the train! They might be like getting a jackpot in having Dr. Mashoor Gulati with them! 😍😄
— Debitara (@DebitaraDutta) November 27, 2017
Pehechaan Kaun...😂😂
— Debojit (@jit_80) November 27, 2017
So big stars also travel on train !
— Bhole Bhakt Baba (@bhaktbaba) November 27, 2017
गौरतलब है कि कपिल शर्मा से फ्लाइट में हुए विवाद के बाद से सुनील ग्रोवर ने 'द कपिल शर्मा शो' को अलविदा कह दिया था।
कपिल के माफ़ी मांगने पर भी सुनील ग्रोवर शो पर नहीं लौटे। गिरती टीआरपी और खराब सेहत के कारण कपिल शर्मा का शो ऑफ एयर हो गया है।
कपिल इन दिनों 'फिरंगी' की प्रमोशन में व्यस्त है। बता दें, पहले यह फिल्म 24 नवंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Source : News Nation Bureau