Advertisment

Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 की सफलता पर झूम उठे टीवी सितारे, सोशल मीडिया पर जताई खुशी

चंद्रयान 3 सफल लैंडिंग के बाद भारतवासी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. इस मौके पर कई टीवी सितारों ने भी अपनी खुशी सोशल मीडिया पर शेयर की है.

author-image
Divya Juyal
New Update
CHANDRAYAAN 3

Chandrayaan 3( Photo Credit : Social Media)

Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 की आज (23 अगस्त) चंद्रमा पर सुरक्षित और सफल लैंडिंग के बाद भारत ने एक इतिहास रच दिया है. इसके साथ ही भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश बन गया है. टीवी सेलेब्स और लाखों भारतीय नागरिकों ने चंद्रयान-3 की सुरक्षित और सफल लैंडिंग के लिए इसरो को बधाई दी है और इसकी सफलता का जश्न मनाया है. इस मौके पर करण कुंद्रा, रूपाली गांगुली, भारती सिंह, एल्विश यादव, दिशा परमार, शोएब इब्राहिम और कई अन्य टीवी सेलेब्स ने बधाई दी और इस पर अपनी खुशी जाहिर की. 

Advertisment

चंद्रयान 3 आज (23 अगस्त) शाम करीब 6:04 बजे चंद्रमा पर उतरा. हर भारतीय लंबे समय से इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और इसकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे थे. आख़िरकार इसकी लैंडिंग का अच्छा परिणाम सामने आया और सभी ने इसरो की सराहना की. 

publive-image

अभिनेता करण कुंद्रा ने ट्वीट किया, “इतिहास रच दिया गया है.. #इसरो के सभी लोगों को बधाई, हम भारतीयों को यह खुशी और गौरव देने के लिए धन्यवाद!! #चंद्रयान3 जय हिंद!!” 

Advertisment

publive-image

इंस्टाग्राम पर रूपाली गांगुली ने एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण पर भारत को बधाई, गर्व का क्षण.. जय हिंद." भारती सिंह ने लिखा, “प्राउड” और दिशा परमार ने कमेंट किया, “प्राउड मोमेंट.”

publive-image

Advertisment

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव ने लिखा, “क्या असाधारण क्षण है! #Chandrayaan3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई. इस ऐतिहासिक उपलब्धि को संभव बनाने में उनके समर्पण और प्रतिभा के लिए इसरो को बहुत-बहुत धन्यवाद और बधाई @इसरो और बहुत-बहुत धन्यवाद. हम सभी ऋणी हैं. भारत माता की जय. गौरवान्वित क्षण. इतिहास को फिर से परिभाषित किया गया"

यह भी पढ़ें - Chandrayaan 3: अनिल कपूर ने लाइव देखी चंद्रयान 3 लैंडिंग, कार्तिक आर्यन-मौनी रॉय ने दिए ये रिएक्शन

Advertisment

publive-image

एक्टर जय सोनी ने अपना एक वीडियो शेयर किया और लिखा, "हमने यह किया!!!! इतिहास फिर रचा गया! #Chandrayaan3 @isro की सफल लैंडिंग के लिए भारत को बधाई”. एक्टर कंवर ढिल्लों ने ट्वीट किया, “इतिहास रचा गया!!! वाह, क्या अहसास है.."

chandrayaan-3 Karan Kundrra Chandrayaan live chandrayaan 3 successfully landed on moon Chandrayaan landing PM Modi on Chandrayaan 3 landing proud Rupali Ganguly PM modi chandrayaan 3 landing chandrayaan
Advertisment
Advertisment