Advertisment

रांची में अपराधियों ने पति-पत्‍नी को गोलियों से भूना

रांची में अपराधियों ने पति-पत्‍नी को गोलियों से भूना

Advertisment
author-image
IANS
New Update
--20240221214506

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

Advertisment

रांची में बुधवार देर शाम अपराधियों ने एक दंपति को गोलियों से भून डाला। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वारदात पंडरा ओपी क्षेत्र में ओझा मार्केट के पास जनक नगर की है। मृतकों के नाम बिरसा उरांव और सोनी मुंडा है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से फरार हो गए।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस विभिन्न पहलुओं पर तहकीकात कर रही है। बताया जा रहा है कि बिरसा उरांव शाम में अपने घर लौटा था और उसकी पत्‍नी घर के बाहरी हिस्से में खाना बना रही थी। इसी दौरान दो अपराधी पहुंचे और दोनों पर कई गोलियां बरसाईं। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो गए थे।

पुलिस के मुताबिक, बिरसा उरांव हत्या के एक मामले में जेल से सजा काटकर कुछ दिनों पहले ही बाहर निकला था। बिरसा ने तीन शादियां की थीं। सोनी मुंडा बिरसा उरांव की तीसरी पत्‍नी थी। अंदेशा जताया जा रहा है कि वारदात के पीछे कोई रंजिश या जमीन का विवाद हो सकता है। इसके अलावा बिरसा उरांव का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment

Source : IANS

Advertisment
Advertisment