Advertisment

नीट पेपर लीक मामले में हो सकता है झारखंड सरकार का हाथ : निशिकांत दुबे

नीट पेपर लीक मामले में हो सकता है झारखंड सरकार का हाथ : निशिकांत दुबे

Advertisment
author-image
IANS
New Update
--20240623135555

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

Advertisment

नीट पेपर लीक मामले के तूल पकड़ने के बाद केंद्र सरकार ने एनटीए के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को पद से हटा दिया है। शिक्षा मंत्रालय ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। इस बीच झारखंड के देवघर से 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

साथ ही झारखंड के हजारीबाग से पेपर लीक की बात सामने आई है, जिस पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने झारखंड सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हजारीबाग में पेपर लीक हुआ है, यह बड़ा सवाल है। झारखंड की सरकार कुकर्मों में लिप्त है, हो सकता है कि नीट पेपर लीक में भी शामिल हो। जांच के बाद जितने चेहरे हैं, सब बेनकाब हो जाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक हजारीबाग ओएसिस स्कूल से नीट-यूजी का पेपर लीक हुआ था। बिहार ईओयू टीम को बुकलेट बॉक्स से भी छेड़छाड़ के सबूत मिले थे। ईओयू की टीम ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को नीट पेपर लीक से जुड़ी रिपोर्ट सौंप दी है।

Advertisment

इस मामले में पेपर लीक के सरगना संजीव मुखिया गैंग के कई साथियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पुलिस की टीम बिहार से झारखंड तक छापेमारी कर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी है।

गौरतलब है कि नीट 5 मई को आयोजित की गई थी। परीक्षा का परिणाम 4 जून को घोषित किया गया था। इसी बीच पेपर लीक होने की बात सामने आई और छात्रों ने परीक्षा रद्द कराने की मांग की। इसके बाद मामले को तूल पकड़ता देख शिक्षा मंत्रालय ने इसकी जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दी।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment

Source : IANS

Advertisment
Advertisment