Advertisment

Delhi New CM: आतिशी से पहले दो महिलाएं संभाल चुकी हैं दिल्ली की बागडोर, एक 52 दिन तो दूसरी 15 साल रहीं सीएम

Delhi New CM: आप की वरिष्ठ नेता आतिशी अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. दिल्ली की बागडोर एक बार फिर महिला मुख्यमंत्री के हाथ आने वाली है. आतिशी से पहले भी दो महिलाएं दिल्ली की सत्ता संभाल चुकी हैं.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Delhi New CM Atishi

Delhi New CM- Atishi

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह साफ हो गया है. विधायक दल की बैठक में आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना गया है. आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी. इससे पहले, भाजपा की ओर से सुषमा स्वाराज और शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री का पद संभाल चुकी हैं. 

Advertisment

यह भी पढ़ें- 74 साल के हुए PM मोदी: जन्मदिन पर लोगों की बल्ले-बल्ले, शॉपिंग पर 100 प्रतिशत तक की छूट, ऑटो में फ्री राइड

दिल्ली की कालकाजी सीट से पहली बार विधायक बनी आतिशी के पास दिल्ली सरकार के सबसे ज्यादा विभाग हैं. आतिशी को अरविंद केजरीवाल के सबसे करीबी नेताओं में से एक माना जाता है. केजरीवाल के इस्तीफे के एलान के बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं थीं कि आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. अब इसका औपचारिक ऐलान भी हो गया है. 

सुषमा स्वाराज दिल्ली की पहली महिला सीएम

Advertisment

आतिशी से पहले, दिल्ली को दो महिला मुख्यमंत्री मिल चुकी हैं. जैसे- भाजपा की ओर से सुषमा स्वाराज और कांग्रेस की ओर से शीला दीक्षित. सुषमा स्वाराज ने साल 1998 में दिल्ली की मुख्यमंत्री का पद संभाला था. प्याज की बढ़ती कीमतों के कारण तत्कालीन सीएम साहिब सिंह वर्मा को इस्तीफा देना पड़ा था, जिसके बाद सुषमा ने दिल्ली की बागडोर संभाली. हालांकि, सुषमा स्वाराज महज 52 दिन ही मुख्यमंत्री रह सकीं क्योंकि अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा को दिल्ली में करारी हार मिली. 1993 में 49 सीटें जीतने वाली भाजपा महज 15 सीटें ही जीत पाई.

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति से लेकर विपक्षी नेताओं ने PM मोदी को बोला- Happy Birthday, किसी ने भारत का कप्तान तो किसी ने बताया दूरदर्शी

तीन बार दिल्ली की सीएम रहीं शीला दीक्षित

Advertisment

1998 में भाजपा को हराकर कांग्रेस सत्ता में आई. कांग्रेस ने शीला दीक्षित को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया. इसके बाद साल 2003 में दोबारा विधानसभा चुनाव  हुए. कांग्रेस को दोबारा पूर्ण बहुमत मिला. कांग्रेस को इस बार 47 सीटें तो भाजपा को महज 20 सीटें मिले.

साल 2008 में कांग्रेस ने दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनाई. इस बार कांग्रेस को 43 तो भाजपा को 23 सीटें मिलीं. कांग्रेस ने तिबारा शीला दीक्षित पर भरोसा जताया और उन्हें मुख्यमंत्री बनाया. शीला दीक्षित लगातार 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं.

यह भी पढ़ें- Delhi New CM: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी आतिशी, चुनी गईं विधायक दल की नेता

Atishi Delhi News AAP leader Atishi delhi cm Atishi News aap delhi news
Advertisment
Advertisment