Advertisment

मुंबई फिल्म सिटी के पास दीवार गिरने से दो की मौत, एक घायल

मुंबई फिल्म सिटी के पास दीवार गिरने से दो की मौत, एक घायल

Advertisment
author-image
IANS
New Update
hindi-2-killed-1-hurt-a-mumbai-film-city-wall-crahe--20240224230006-20240224231930

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

Advertisment

मुंबई के गोरेगांव में फिल्म सिटी के पास शनिवार शाम एक विशाल दीवार गिरने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने यह जानकारी दी।

यह घटना फिल्म सिटी के गेट नंबर-2 के पास की बताई जा रही है जहां 60 फीट लंबी और 20 फीट ऊंची दीवार अचानक गिर गई। तीन लोग इसकी चपेट में आ गए।

दो घायलों को हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे अस्पताल ले जाया गया जहाँ दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। उनकी पहचान 32 वर्षीय सिंटू मंडल और 45 वर्षीय जयदेव प्रह्लाद विश्वास के रूप में हुई है।

एक अन्य घायल 29 वर्षीय विक्रम मंडल को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। उसे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

Advertisment

गोरेगांव थाने ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

Advertisment
Advertisment