Advertisment

त्रिपुरा में अब महिलाओं को पुलिस बल में 10 फीसदी आरक्षण

त्रिपुरा की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में अपने पुलिस बल में महिलाओं के लिए 10 फीसदी पदों को आरक्षित कर दिया, ताकि महिलाओं से संबंधित अपराधों का सामना दक्षता से किया जा सके ।

author-image
kunal kaushal
एडिट
New Update
त्रिपुरा में अब महिलाओं को पुलिस बल में 10 फीसदी आरक्षण

त्रिपुरा पुलिस में महिलाओं को आरक्षण (फाइल फोटो)

त्रिपुरा की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में अपने पुलिस बल में महिलाओं के लिए 10 फीसदी पदों को आरक्षित कर दिया, ताकि महिलाओं से संबंधित अपराधों का सामना दक्षता से किया जा सके ।

Advertisment

कैबिनेट बैठक के बाद शिक्षा एवं कानून मंत्री रतनलाल नाथ ने कहा, 'अब से पुलिस बल में सभी तरह की भर्तियों में महिलाओं के लिए 10 फीसदी पद आरक्षित रहेंगे। फिलहाल त्रिपुरा पुलिस बल में चार फीसदी महिला पुलिस कर्मी हैं।'

बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने की थी, जो गृह मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं।

कृषि और परिवहन मंत्री प्रणजीत सिंह रॉय के साथ मौजूद नाथ ने मीडिया को बताया कि राज्य सरकार ने यह फैसला निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट की राय को दिमाग में रखते हुए किया है।

Advertisment

मंत्री ने कहा कि भारत के कई राज्यों में पुलिस बल में महिलाओं के लिए इस तरह उच्च आरक्षण नहीं है। अगर जरूरत पड़ी तो भविष्य में 10 फीसदी को बढ़ाया भी जा सकता है।

और पढ़ें: कांग्रेस के दो गायब विधायक गोल्ड फिंच होटल में मिले, BJP MLA जी सोमशेखर रेड्डी भी थे साथ

मंत्री के मुताबिक, वर्तमान में 26 हजार पुलिसकर्मी हैं, जिसमें 1,200 महिलाएं शामिल हैं।

Advertisment

त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार शुक्ला ने राज्य सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे महिला से संबंधित अपराधों से सामना करने में मदद मिलेगी।

पुलिस प्रमुख के मुताबिक, 'महिला पुलिसकर्मी, मेरा मानना है कि इससे महिलाओं से संबंधित मामलों में बेहतर परिणाम हासिल होंगें।

और पढ़ें: दिल्ली-NCR में भारी आंधी-तूफान ने दी दस्तक, बारिश की संभावना

Advertisment

Source : IANS

Tripura Women quota Police Service Police Recruitment
Advertisment
Advertisment