Advertisment

मैरी कॉम, पी.वी. सिंधु समेत 119 हस्तियों को पद्म पुरस्कार, 16 मरणोपरांत सम्मानित

इस वर्ष 119 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इस बार 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित करा गया. सम्मानित होने वाली हस्तियों में 29 महिलाएं भी शामिल हैं.

author-image
Mohit Saxena
एडिट
New Update
padma award

पद्म पुरस्कार समारोह में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए( Photo Credit : twitter)

इस वर्ष 119 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है. इस बार 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित करा गया. सम्मानित होने वाली हस्तियों में 29 महिलाएं भी शामिल हैं. 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा हस्तियों को सम्मानित किया गया. इस भव्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वाले लोगों को सम्मानित करा गया. इस बार दो वर्षों के पुरस्कार दिए गए. जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे, गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल को पद्म विभूषण से सम्मानित करा  है। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत) समेत 10 को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 

Advertisment

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित करा गया। अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ये अवार्ड सौंपा। सुषमा स्वराज की तरफ से यह सम्मान उनकी बेटी बांसुरी स्वराज ने लिया। इससे पहले केंद्र सरकार ने वर्ष 2020 में पूर्व केंद्रीय मंत्रियों अरुण जेटली, सुषमा स्वराज एवं जार्ज फर्नांडीस, मुक्केबाज मैरी कॉम और मॉरीशस के पूर्व पीएम अनिरूद्ध जगन्नाथ साहित सात हस्तियों को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने की घोषणा की थी।

publive-image

publive-image

Advertisment

publive-image

publive-image

Advertisment

Source : News Nation Bureau

Padma Awards padma awards 2021 ramnath-kovind पद्म पुरस्कार
Advertisment
Advertisment