Advertisment

नाथू ला दर्रे में भारी हिमस्खलन से 7 सैलानियों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

नाथू ला दर्रे में भारी हिमस्खलन से 6 सैलानियों की मौत, बर्फ में कई के फंसे होने की आशंका

author-image
Prashant Jha
एडिट
New Update
nathu

हिमस्खलन ( Photo Credit : सोशल मीडिया)

सिक्किम के नाथू ला दर्रे में भारी हिमस्खलन होने से 7 सैलानियों की मौत हो गई. वहीं,11 पर्यटक घायल हो गए. हिमस्खलन होने के कारण कई पर्यटकों के बर्फ में फंसने की आशंका है. बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है. हिमस्खलन के दौरान 150 से अधिक पर्यटकों के क्षेत्र में होने की सूचना मिली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिक्किम नाथुला सीमा क्षेत्र में बड़े हिमस्खलन से छह पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि  11 लोग घायल हैं. घायलों को सैन्य अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.  वहीं, 14 लोगों को अभी तक बचाया गया है. राहत और बचाव कार्य तेजी से किए जा रहे हैं. मौके पर पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौजूद है. बता दें कि क्षेत्र में लगातार बर्फबारी हो रही है. बर्फबारी की वजह से क्षेत्र में आवाजाही बंद है. वहीं बड़ी संख्या में सैलानी भी लुत्फ उठा रहे हैं. 

Advertisment

 पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू रोड पर 15वें मील पर हिमस्खलन हुआ. इसमें 6 सैलानियों की मौत हो गई, , जबकि 80 से अधिक लोगों के बर्फ में फंसे होने की आशंका है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमस्खलन मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ. बताया जा रहा है कि हिमस्खलन होने से कई पर्यटक घायल हो गए थे. उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मरने वालों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है.

यह भी पढ़ें: World Bank: भारत की GDP का अनुमान घटाकर 6.3%, विश्व बैंक की रिपोर्ट में खुलासा

बर्फबारी की वजह से हिमस्खलन

Advertisment

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिक्कम में इन दिनों भारी बर्फबारी हो रही है. वहीं, सैलानी भी बड़ी संख्या में यहां पहुंचे हुए हैं. मंगलवार की दोपहर सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे थे. इसी दौरान हिमस्खलन हुआ. इसमें एक साथ कई सैलानी चपेट में आ गए. कुछ सैलानियों को तत्काल प्रभाव से नजदीकी सैन्य अस्पताल में पहुंचाया गया. जहां पर 7 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 11 लोग अभी घायल हैं. 

HIGHLIGHTS

Advertisment
  • मंगलवार दोपहर 12 बजे हुआ हिमस्खलन
  • 14 लोगों को बाहर निकाला गया
  • राहत और बचाव कार्य जारी
Sikkim avalanche avalanche strikes Jawaharlal Nehru road
Advertisment
Advertisment