Advertisment

आज ही के दिन क्यूबा अमेरिका के कब्जे से हुआ था मुक्त, जानें 5 फरवरी का इतिहास

तो आइए जानते हैं कि इतिहास के पन्नों में आज की तारीख यानी 5 फरवरी क्या महत्व रखती है...

author-image
yogesh bhadauriya
एडिट
New Update
आज ही के दिन क्यूबा अमेरिका के कब्जे से हुआ था मुक्त, जानें 5 फरवरी का इतिहास

जानें क्या है 5 फरवरी का इतिहास

जानें 5 फरवरी से जुड़ी देश-विदेश के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में. इस सेक्शन से आप खुद को जोडकर, इतिहास में हुई तमाम घटनाओं से अपने आप को अपडेट रख सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि इतिहास के पन्नों में आज की तारीख यानी 5 फरवरी क्या महत्व रखती है...

Advertisment

भारत और विश्व इतिहास में 04 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

5 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं 

  • 1679 - जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने फ्रांस के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये.
  • 1783 - इटली के कालाब्रिया में भीषण भूकंप में 30000 लोग मारे गये.
  • 1870 - फिलाडेल्फिया के थियेटर में पहली बार चलचित्र दिखाया गया.
  • 1900 - अमेरिका और ब्रिटेन के मध्य पनामा नहर समझौते पर हस्ताक्षर.
  • 1904 - क्यूबा अमेरिका के कब्जे से मुक्त हुआ.
  • 1917 - मैक्सिको ने नया संविधान अंगीकृत किया.
  • 1922 - उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पास चौरी चौरा कस्बे में उग्र भीड़ ने थाने में आग लगा दी जिसमें 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी.
  • 1924 - रेडियो समय संकेतक जीएमटी का पहली बार प्रसारण रायल ग्रीनविच से हुआ.
  • 1931 - मैक्सिने डनलप पहली ग्लाइडर पायलट बनी.
  • 1961 - ब्रिटिश समाचार पत्र संडे टेलीग्राफ के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ.
  • 1970 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया.
  • 2004 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने परमाणु प्रौद्योगिकी के ग़लत इस्तेमाल के मामले में परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को माफी दी.
  • 2006 - ईरान ने यूरेनियम संवर्धन शुरू किया.
  • 2007 - भारतीय मूल की सुनीता अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनीं.
Advertisment

5 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1630 - हर राय - सिखों के सातवें गुरु का पंजाब के कीरतपुर.
  • 1639 - ज़ेबुन्निसा - मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब की पुत्री थी.
  • 1916 - जानकी वल्लभ शास्त्री - प्रसिद्ध कवि
  • 1976 - अभिषेक बच्चन - फ़िल्म अभिनेता

5 फ़रवरी को हुए निधन

Advertisment
  • 2014 - जुथिका रॉय, प्रसिद्ध भजन गायिका.
  • 2010 - सुजीत कुमार - भोजपुरी और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे.
  • 2008 - महर्षि महेश योगी - भारतीय आत्मिक योगी
  • 664 ई. - ह्वेन त्सांग - प्रसिद्ध चीनी बौद्ध भिक्षु थे.
  • 1927 - इनायत ख़ान - भारतीय सूफ़ी संत

Source : News Nation Bureau

5 February History 5 february february history Todays History
Advertisment
Advertisment