Advertisment

74th Republic Day: कर्तव्य पथ पर दुनिया ने देखा हिंदुस्तान का जलवा

74th Republic Day Parade Live Updates: हिंदुस्तान की ताकत दुनिया कर्तव्य पथ पर देख रही है. राज पथ रहे कर्तव्य पथ पर हिंदुस्तान के वीर दहाड़ लगा रहे हैं. एयरफोर्स के फाइटर जेट कर्तव्य पथ से होकर गुजर रहे हैं, तो भारत की भव्यता से सारी दुनिया परिचित हो रही है. इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में मिश्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी हमारे राजकीय मेहमान हैं.

author-image
Shravan Shukla
एडिट
New Update
Republic Day

Republic Day( Photo Credit : File)

74th Republic Day Parade Live Updates: हिंदुस्तान की ताकत दुनिया कर्तव्य पथ पर देख रही है. राज पथ रहे कर्तव्य पथ पर हिंदुस्तान के वीर दहाड़ लगा रहे हैं. एयरफोर्स के फाइटर जेट कर्तव्य पथ से होकर गुजर रहे हैं, तो भारत की भव्यता से सारी दुनिया परिचित हो रही है. इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में मिश्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी हमारे राजकीय मेहमान हैं. आजादी के बाद पहली बार ऐसा है, जब गणतंत्र दिवस परेड को देखने के लिए पहली कतार में वीवीआईपी लोगों की जगह रिक्शा चाकल, कर्तव्य पथ को बनाने वाले मजदूर और उनके परिवार बैठे हैं. हम अपने गणतंत्र दिवस समारोह की लाइव अपडेट्स आपतक यहीं से पहुंचाते रहेंगे. हर अपडेट को सबसे पहले पाने के लिए बने रहिए newsnationtv.com के साथ...

  • Jan 26, 2023 12:13 IST
    राष्ट्रगान के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का समापन

    राष्ट्रगान के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का समापन



  • Jan 26, 2023 12:12 IST
    भारतीय सशस्त्र बलों के एयरक्राफ्ट का फॉर्मेशन

    भारतीय सशस्त्र बलों के एयरक्राफ्ट का फॉर्मेशन



  • Jan 26, 2023 12:11 IST
    डेयरडेविल्स ने बनाया मानव पिरामिड

    डेयरडेविल्स ने बनाया मानव पिरामिड



  • Jan 26, 2023 11:36 IST
    झांकी में दिखी अमरनाथ गुफा की झलक

    केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर की झांकी में दिखी अमरनाथ गुफा की झलक



  • Jan 26, 2023 11:19 IST
    महिला केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टुकड़ी

    राष्ट्रपति मुर्मू ने गणतंत्र दिवस परेड में महिला केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टुकड़ी की सलामी ली.



  • Jan 26, 2023 10:51 IST
    कर्तव्य पथ पर अर्जुन टैंक

    कर्तव्य पथ पर अर्जुन टैंक



  • Jan 26, 2023 10:51 IST
    मिस्र के सशस्त्र बलों का संयुक्त बैंड और मार्चिंग दल

    दिल्ली: कार्तव्य पथ पर पहली बार मार्चिंग मिस्र के सशस्त्र बलों का संयुक्त बैंड और मार्चिंग दल है. दल का नेतृत्व कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल फत्ताह एल खारासावी ने की.



  • Jan 26, 2023 10:50 IST
    गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत परमवीर चक्र और अशोक चक्र के विजेताओं के साथ

    दिल्ली: गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत परमवीर चक्र और अशोक चक्र के विजेताओं के साथ हुई.



  • Jan 26, 2023 10:23 IST
    कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति

    दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति भवन से कर्तव्य पथ के लिए रवाना हुए.



  • Jan 26, 2023 10:12 IST
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि दी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि दी,



  • Jan 26, 2023 09:30 IST
    कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह शुरू

    कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह शुरू हो गया है. 



  • Jan 26, 2023 08:47 IST
    पीएम मोदी ने दी बधाई

    पीएम मोदी ने दी बधाई



  • Jan 26, 2023 08:17 IST
    एयरफोर्स के 50 विमान दिखाएंगे दम

    इस बार रिपब्लिक डे परेड में इंडियन एयरफोर्स 50 विमानों के साथ अपना दम दिखाएगी. कर्तव्य पथ पर फ्लाईपास्ट के दौरान 23 लड़ाकू विमान और 18 हेलीकॉप्टरों के अलावा 8 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और एक विंटेज एयरक्राफ्ट डकोटा भी शामिल होंगे. इस बार एयरफोर्स की झांकी 'पावर बियोंड बाउंड्रीज' की थीम पर तैयार की गई है. 



  • Jan 26, 2023 06:51 IST
    दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, परेड में पहुंच रहे लोगों को फ्री मेट्रो राइड

    गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी है. हर एंट्री प्वॉइंट पर गहन जांच की जा रही है. इस बीच दिल्ली मेट्रो परेड देखने के लिए जा कर्तव्य पथ पर जा रहे लोगों को फ्री में राइड कराएगी. उन्हें अपना टिकट या आमंत्रण पत्र दिखाने पर फ्री टिकट मिल जाएगा. ये सेवा 8 बजे तक रहेगी. 



  • Jan 26, 2023 06:49 IST
    मिस्र के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

    इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी हैं. मिस्र का 120 सदस्यीय मार्चिंग दस्ता भी परेड में शामिल होगा. दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे हो रहे हैं. ऐसे में इस महत्वपूर्ण अवसर को मनाने, आपसी गर्मजोशी, दोस्ती और सद्भावना के तौर पर राष्ट्रपति को आमंत्रित किया गया है. 



  • Jan 26, 2023 06:49 IST
    पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे अग्निवीर

    गणतंत्र दिवस समारोह के परेड में इस बार अग्निवीर भी शामिल होंगे. अग्निवीरों का दस्ता इस परेड में मार्च करने वाला है. भारतीय सेना के तीनों प्रमुख अंगों में अग्निवीरों की तैनाती शुरू हो चुकी है. इस बार 21 तोपों की सलामी भारत में बनी 105 एमएम गन से दी जाएगी. 



हिंदुस्तान-का-जलवा राज-पथ 74th-republic-day कर्तव्य-पथ kartavya-path republic-day-parade-live-updates republic-day-parade
Advertisment
Advertisment