Advertisment

Chandrayaan-3 Launch: चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग, अब चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग का इंतजार

Isro Chandrayaan 3 Launch Update: भारत एक बार फिर अंतरिक्ष में इतिहास रचने को तैयार है...इसरो के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 के तहत चंद्रयान-3 दोपहर 2.35 बजे चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉंच किया गया.

author-image
Mohit Sharma
एडिट
New Update
isro1

chandrayaan-3( Photo Credit : सोशल मीडिया)

Isro Chandrayaan 3 Launch Update: भारत ने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग कर नया इतिहास रच दिया. चंद्रयान-3 2 बजकर 35 मिनट पर अंतरिक्ष के लिए रवाना हो गया. आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से इसे छोड़ा गया. 615 करोड़ की लागत से तैयार ये मिशन करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग करेगा. लॉन्चिंग से पहले पेरिस में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के सभी वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी. पीएम ने गुडलक कहा. 

  • Jul 14, 2023 16:55 IST

    ISRO प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा कि हमने पहले साल में देखा कि पहले क्या गलती की थी और उसके बाद दूसरे साल में क्या सुधार किया जाए कि ये बेहतर हो. फिर हमने देखा कि और क्या गलती हुई थी क्योंकि कुछ समस्याएं छिपी होती है जो हमने समीक्षा और टेस्ट द्वारा पता लगाया. तीसरे साल हमने सभी टेस्टिंग की और अंतिम साल में हमने अंतिम संयोजन और तैयारी की. मैं इस कार्य के लिए पूरी टीम को बधाई देता हूं.



  • Jul 14, 2023 16:15 IST

    इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने मिशन चंद्रयान 3 के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो चद्रयान की 23 अगस्त, शाम 5.47 बजे IST पर चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग होगी.



  • Jul 14, 2023 16:13 IST

    आंध्र प्रदेश में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि पूरा मिशन स्वदेशी है, यह आत्मनिर्भर भारत के मंत्र पर खरा उतर रहा है। यह आने वाले वर्षों में एक वैश्विक खिलाड़ी के रूप में, एक अग्रणी वैश्विक खिलाड़ी के रूप में भारत की भूमिका को भी दोहराएगा. 



  • Jul 14, 2023 16:12 IST

    दिल्ली नेहरू तारामंडल की प्रोग्रामिंग मैनेजर  प्रेरणा चंद्रा ने कहा कि चंद्रयान 3 को लेकर इसरो के साथ-साथ सभी भारतीयों में उत्साह था। रॉकेट ने सभी चरणों को पार कर लिया है। यह 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा...लैंडिंग के बाद रोवर अपना कार्य शुरु करेगा जो पिछली बार नहीं हो पाया था. 



  • Jul 14, 2023 16:11 IST

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत ने आज चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के साथ अपनी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा शुरू की. इसरो के वैज्ञानिकों को मेरी हार्दिक बधाई, उनकी अथक खोज ने आज भारत को पीढ़ियों के लिए एक उल्लेखनीय अंतरिक्ष यात्रा की पटकथा लिखने की राह पर आगे बढ़ाया है.



  • Jul 14, 2023 16:10 IST

     राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष अन्वेषण में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित करते हुए चंद्रयान-3 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया. इसरो  टीम और वे सभी लोगों को बधाई जिन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए अथक परिश्रम किया. यह अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति के प्रति देश की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है. चंद्र मिशन की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं.



  • Jul 14, 2023 15:27 IST

    चंद्रयान-3 मिशन पर पूर्व इसरो वैज्ञानिक नंबी नारायणन ने कहा कि मैं इसरो टीम को बधाई देता हूं..आशा करते हैं कि हमारे सामने एक बहुत ही सफल मिशन होगा.



  • Jul 14, 2023 15:23 IST

    केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एतिहासिक क्षण बताया है. उन्होंने कहा कि यह वास्तव में भारत के लिए गौरव का क्षण है और श्रीहरिकोटा में हम सभी के लिए भाग्य का क्षण है कि हम इस इतिहास का हिस्सा बन सके. मैं भारत को गौरवान्वित करने के लिए टीम इसरो को धन्यवाद देता हूं.



  • Jul 14, 2023 15:20 IST

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं.



  • Jul 14, 2023 15:17 IST

     इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है. हमारे LVM3 ने पहले ही चंद्रयान-3 को पृथ्वी के चारों ओर सटीक रूप से स्थापित कर दिया है...हम चंद्रयान-3 के लिए शुभकामनाएं देते हैं ताकि वह आने वाले दिनों में चंद्रमा की ओर सफल यात्रा कर सके.



  • Jul 14, 2023 14:59 IST

    Chandrayaan3 के कक्षा में सफल प्रक्षेपण के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में जश्न मनाया गया. 



  • Jul 14, 2023 13:38 IST

    चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के इस एतिहासिक क्षण को इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकेगा. इसके साथ ही दूरदर्शन पर भी इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा.



  • Jul 14, 2023 12:59 IST

    चंद्रयान-3 की लॉंचिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जहां तक ​​भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र का सवाल है, 4 जुलाई 2023 हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा. चंद्रयान-3, हमारा तीसरा चंद्र मिशन, अपनी यात्रा पर निकलेगा. यह उल्लेखनीय मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा.



  • Jul 14, 2023 11:49 IST

    यह मिशन सफल होने से भारत को वैश्विक अंतरिक्ष कारोबार में भागीदारी करने का मौका मिलेगा. आपको बता दें कि फिलहाल कुल 600 अरब डॉलर के अंतरिक्ष उद्योग में भारत का रोल केवल 2 प्रतिशत है.



  • Jul 14, 2023 10:54 IST

    इस मिशन में 615 करोड़ रुपए की लागत आई है. मिशन करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग करेगा.



  • Jul 14, 2023 10:12 IST

    इसरो के अनुसार  'चंद्रयान-3' के प्रक्षेपण के लिए गुरुवार  से 25.30 घंटे की उल्टी गिनती शुरू हो गई थी



  • Jul 14, 2023 10:02 IST

    चंद्रयान-3 मिशन की सफलता से अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद भारत चौथा देश बन जाएगा.



  • Jul 14, 2023 09:51 IST

    मिशन चंद्रयान-3 को सफल बनाने के लिए जुटी टीम में लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा रितु करिधाल को अहम जिम्मेदारी मिली है.



  • Jul 14, 2023 09:48 IST

    चंद्रयान-3 को LVM3-M4 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा. आपको बता दें कि GSLV MK-III के नाम से जाना जाता था. वह यही रॉकेट था इसरो ने जिससे चंद्रयान-2 को लॉन्च किया था



chandrayaan-3 isro-chandrayaan-3-launch chandrayaan-3-live-update chandrayaan-3-live chandrayaan-3-update chandrayaan-3-launch-date chandrayaan-3-launch mission-chandrayaan-3 chandrayaan-news-live chandrayaan isro-moon-mission-3
Advertisment
Advertisment