Advertisment

कांग्रेस ने चांडी को आंध्र प्रदेश व गौरव गोगोई को बंगाल का प्रभारी बनाया

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को बीते साल तेलंगाना के महासचिव प्रभारी पद से हटाया गया था। दिग्विजय सिंह से गोवा व कर्नाटक का प्रभार भी ले लिया गया है, जहां उनकी जगह क्रमश: ए चेला कुमार व के सी वेणुगोपाल ने ली है।

author-image
Deepak Kumar
एडिट
New Update
कांग्रेस ने चांडी को आंध्र प्रदेश व गौरव गोगोई को बंगाल का प्रभारी बनाया

कांग्रेस ने किया बड़ा बदलाव (फाइल फोटो)

कांग्रेस ने रविवार को केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी को आंध्र प्रदेश का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया, जबकि गौरव गोगोई को पश्चिम बंगाल व अंडमान व निकोबार का प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

Advertisment

ओमान चांडी, पूर्व प्रभारी दिग्विजय सिंह की जगह लेंगे।

यह बदलाव कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किए हैं। यह तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएंगे।

ओमान चांडी ने नई जिम्मेदारी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मेरी नियुक्ति मेरे व्यापक अनुभव की वजह से की गई है और मुझे कांग्रेस को आंध्र प्रदेश में फिर से वापस लाने का भरोसा है।'

Advertisment

कांग्रेस पार्टी द्वारा बदलाव की घोषणा को लेकर जारी विज्ञप्ति में कहा गया, 'कांग्रेस पार्टी आंध्र प्रदेश के एआईसीसी महासचिव प्रभारी पद छोड़ रहे दिग्विजय सिंह के कठिन परिश्रम व योगदान की सराहना करती है।'

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को बीते साल तेलंगाना के महासचिव प्रभारी पद से हटाया गया था। दिग्विजय सिंह से गोवा व कर्नाटक का प्रभार भी ले लिया गया है, जहां उनकी जगह क्रमश: ए चेला कुमार व के सी वेणुगोपाल ने ली है। 

दिग्विजय सिंह के इस साल के अंत में अपने गृह राज्य के विधानसभा चुनावों की तैयारी में बड़ी भूमिका निभाने की उम्मीद है।

Advertisment

कांग्रेस पार्टी के बयान में सी पी जोशी के योगदान की भी सराहना की गई। जोशी अब तक पश्चिम बंगाल व अंडमान निकोबार द्वीपसमूह का प्रभार संभाल रहे थे।

और पढ़ें- गन्ना किसानों के मुद्दे पर राहुल-अखिलेश ने पीएम पर साधा निशाना

Source : IANS

West Bengal congress Gaurav Gogoi Andhra Pradesh Oommen Chandy
Advertisment
Advertisment