Advertisment

मोदी कैबिनेट फेरबदल पर कांग्रेस का निशाना, कहा-भ्रष्टाचार के आरोपी हैं इस्तीफा देने वाले मंत्री

मोदी कैबिनेट से मंत्रियों के इस्तीफे और उसकी पेशकश पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सवाल खड़े किये हैं। कांग्रेस ने कहा कि इस्तीफा देने वाले मंत्रियों के नाम भ्रष्टाचार में आए हैं और उसकी जांच होनी चाहिए।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
मोदी कैबिनेट फेरबदल पर कांग्रेस का निशाना, कहा-भ्रष्टाचार के आरोपी हैं इस्तीफा देने वाले मंत्री

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी (फाइल फोटो)

Advertisment

मोदी कैबिनेट से मंत्रियों के इस्तीफे और उसकी पेशकश पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सवाल खड़े किये हैं। कांग्रेस ने कहा कि इस्तीफा देने वाले मंत्रियों के नाम भ्रष्टाचार में आए हैं और उसकी जांच होनी चाहिए।

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से संबंधित घोटाले को सार्वजनिक करने और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, 'कई घोटोलों की जांच में सीबीआई ने कुछ मंत्रियों के बारे कुछ तथ्य पाए हैं। इन मंत्रियों से पल्ला झाड़ने के लिए मोदी सरकार उन्हें कैबिनेट से हटा रही है लेकिन यह पर्याप्त नहीं है और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।'

साथ ही कांग्रेस ने विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ हुई कार्रवाई को पर हो रही को राजनीति से प्रेरित बताया है। हाल फिलहाल में कई विपक्षी दलों के नेताओं पर कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं और उनके खिलाफ केंद्रीय एजेंसी ने कार्रवाई की है।

और पढ़ें: मोदी कैबिनेट से कलराज की छुट्टी, जानें वो नाम जिन्हें PM की टीम मिल सकती है प्रमुखता

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करेंगे। सूत्रों ने कहा कि रविवार सुबह 10 बजे मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा और उसका विस्तार किया जाएगा।

राजीव प्रताप रूडी, बंडारू दत्तात्रेय, कलराज मिश्र, फग्गन सिंह कुलस्ते, संजीव बालियान ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय मंत्री उमा भारती, राधा मोहन सिंह, गिरिराज सिंह, निर्मला सीतारमण, महेंद्र नाथ पांडे ने मंत्रिमंडल में फेरबदल के लिए अपने इस्तीफों की पेशकश की है।

और पढ़ें: मोदी कैबिनेट विस्तार पर सीएम नीतीश ने कहा, अभी तक नहीं मिला है आधिकारिक न्योता

Source : News Nation Bureau

congress modi cabinet Reshuffle
Advertisment
Advertisment