Advertisment

AAP नेता आशुतोष के खिलाफ कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश, गांधी और पूर्व पीएम के खिलाफ अश्लील टिप्पणी का आरोप

दिल्ली की अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्रियों और महात्मा गांधी के खिलाफ पार्टी नेता आशुतोष के अश्लील बयान के खिलाफ पुलिस को FIR दर्ज करने का आदेश दिया है।

author-image
kunal kaushal
एडिट
New Update
AAP नेता आशुतोष के खिलाफ कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश, गांधी और पूर्व पीएम के खिलाफ अश्लील टिप्पणी का आरोप

आप नेता आशुतोष (फाइल फोटो)

आम आदमी पार्टी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती है। दिल्ली की अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री और महात्मा गांधी के खिलाफ पार्टी नेता आशुतोष के अश्लील टिप्पणी के खिलाफ पुलिस को FIR दर्ज करने का आदेश दिया है।

Advertisment

आशुतोष पर साल 2016 में लिखे गए एक ब्लॉग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित जवाहर लाल नेहरू के खिलाफ अश्लील बातें लिखने का आरोप है।

कोर्ट ने एक शिकायत पर सुनवाई के बाद दिल्ली पुलिस को आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष के खिलाफ FIR दर्ज करने का को कहा है।

और पढ़ें: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्रियों को नहीं मिलेगा आजीवन सरकारी बंगला, SC ने रद्द किया कानून

Advertisment

साल 2016 में कथित तौर पर अपने ब्लॉग में आशुतोष ने सेक्स स्कैंडल में आप के पूर्व विधायक संदीप कुमार का नाम सामने आने के बाद महात्मा गांधी, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित जवाहर लाल नेहरू पर भी ऐसे कृत्य में शामिल होने का आरोप लगाया था।

मामले की सुनवाई के दौरान अतिरिक्त मेट्रोपॉलिटियन मजिस्ट्रेट एकता गौबा ने कहा, 'लोगों का अपनी तरफ ध्यान खींचने के लिए महात्मा गांधी जैसे शख्स की तरफ उंगली उठा देना आसान है लेकिन महात्मा गांधी की तरह महान बनना और महानता हासिल करना उतना ही मुश्किल काम है।'

ये भी पढ़ें: हवाई में ज्वालामुखी विस्फोट से 26 घर नष्ट, 60 मीटर तक उठा लावा

Advertisment

Source : News Nation Bureau

Ashutosh sex tape sandeep kumar AAP
Advertisment
Advertisment