Advertisment

Desh Ki Bahas : पुतिन के डायरेक्ट एक्शन से वर्ल्ड वॉर की टेंशन?

रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुआ विवाद गहराता जा रहा है. वर्तमान हालातों को देखते हुए दोनों देश के बीच युद्ध की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता

author-image
Mohit Sharma
एडिट
New Update
DKB

DKB ( Photo Credit : News Nation)

रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुआ विवाद गहराता जा रहा है. वर्तमान हालातों को देखते हुए दोनों देश के बीच युद्ध की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता. दोनों देशों के बीच जारी गतिरोध में चीन जहां रूस के साथ खड़ा होता नजर आ रहा है, वहीं जर्मनी और फ्रांस समेत ईयू के सदस्य देशों का यूक्रेन को समर्थन है. हालांकि भारत ने भी इस मसले पर चिंता जाहिर की है. लेकिन भारत फिलहाल तटस्थ नीति पर कायम है और इस मसले के शांतिपूर्ण हल के पक्ष में हैं. रूस की ओर से गुरुवार को यूक्रेन में किए गए मिसाइल और बम हमलों के बाद यूक्रेन में रह रहे भारतीय मूल के छात्रों के परिजनों की चिताएं बढ़ गई हैं. पुतिन के डायरेक्ट एक्शन से वर्ल्ड वॉर की टेंशन? न्यूज नेशन पर देखिये #DeshKiBahas... यहां पढ़ें मुख्य अंश.

Advertisment
  1. रूस की सेना को यूक्रेन में विरोध का सामना नहीं करना पड़ा : मनोज गैरोला, Editor in Chief, News Nation
  2. यूके ने रूस के छोटे बैंकों पर प्रतिबंध लगा दिया है, अब देखने होगा कि इसका रूस को क्या नुकसान होगा : मनोज गैरोला, Editor in Chief, News Nation
  3. रूस पर पहले भी प्रतिबंध लग चुका है : मनोज गैरोला, Editor in Chief, News Nation
  4. अगर रूस पर इकोनॉमी प्रतिबंध लगेगा तो रूस-चीन के बीच संबंध बढ़ेगा  : मनोज गैरोला, Editor in Chief, News Nation
  5. आज के समय में रूस का कदम काफी बढ़ चुका है  : मनोज गैरोला, Editor in Chief, News Nation
  6. रूस की गैस चीन जाएगी  : मनोज गैरोला, Editor in Chief, News Nation
  7. रूस-चीन के बीच सहयोग बढ़ेगा  : मनोज गैरोला, Editor in Chief, News Nation
  8. रूस का कद आज बढ़ गया है  : मनोज गैरोला, Editor in Chief, News Nation
  9. रूस की गैस पाइपलाइन चीन में जाएगी  : मनोज गैरोला, Editor in Chief, News Nation
  10. रूस-चीन और भी करीब आएंगे  : मनोज गैरोला, Editor in Chief, News Nation
  11. जो बाइडेन का कद कम हुआ है  : मनोज गैरोला, Editor in Chief, News Nation
  12. अमेरिका और नाटो को इस युद्ध के बारे में पता चला था, लेकिन वे समय रहते एक्शन नहीं ले पाया : लेफ्टिनेंट जनरल अशोक चौधरी (रिटा.), पूर्व DGMO
  13. यूक्रेन के एयर डिफेंस को खत्म कर दिया गया है : लेफ्टिनेंट जनरल अशोक चौधरी (रिटा.), पूर्व DGMO
  14. यूक्रेन पर रूस का अटैक पहले से प्लान था : लेफ्टिनेंट जनरल अशोक चौधरी (रिटा.), पूर्व DGMO
  15. रूस अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए रूकेगा : लेफ्टिनेंट जनरल अशोक चौधरी (रिटा.), पूर्व DGMO
  16. भारत का रूस स्ट्रेटेजिक पार्टनर है : लेफ्टिनेंट जनरल अशोक चौधरी (रिटा.), पूर्व DGMO
  17. रूस-चीन के बीच जो नजदीकियां बढ़ रही हैं उसे हम नजर अंदाज नहीं कर सकते हैं : लेफ्टिनेंट जनरल अशोक चौधरी (रिटा.), पूर्व DGMO
  18. नाटो का विस्तारवाद है : मेजर जनरल केके सिन्हा (रिटा.), सुरक्षा विशेषज्ञ
  19. यूक्रेन पहले रूस का हिस्सा होता था : मेजर जनरल केके सिन्हा (रिटा.), सुरक्षा विशेषज्ञ
  20. नाटो का विस्तार क्यों किया जा रहा है : मेजर जनरल केके सिन्हा (रिटा.), सुरक्षा विशेषज्ञ
  21. यूक्रेन के राजदूत ने भारत से मदद मांगी है और मास्को से भी खबर आई है कि पीएम मोदी से बात करेंगे : मेजर जनरल केके सिन्हा (रिटा.), सुरक्षा विशेषज्ञ
  22. यूक्रेन में भारतीयों की सुरक्षा सबसे जरूरी है : मेजर जनरल केके सिन्हा (रिटा.), सुरक्षा विशेषज्ञ
  23. अमेरिका भी बहुत अच्छी गेम खेल रहा है : मेजर जनरल केके सिन्हा (रिटा.), सुरक्षा विशेषज्ञ
  24. दुनिया इस समय दो गुटों में बंटा है : कमांडर जीजे सिंह (रिटा.), सुरक्षा विशेषज्ञ
  25. नाटो ने हर बार वादा तोड़ा है : दीपक वोहरा, पूर्व राजनयिक
  26. पुतिन ने कहा कि ये युद्ध तो राइट टू प्रोटेक्ट है : दीपक वोहरा, पूर्व राजनयिक
  27. अगले तीन-चार के अंदर यू्क्रेन के राष्ट्रपति देश छोड़कर भाग जाएंगे : दीपक वोहरा, पूर्व राजनयिक
  28. यूक्रेन और रूस के लोगों के बीच ज्यादा प्रेम नहीं है : दीपक वोहरा, पूर्व राजनयिक
  29. पुतिन के लिए देश की सुरक्षा सबसे जरूरी है : दीपक वोहरा, पूर्व राजनयिक
  30. यूएस में गैस के दाम 4 डालर के करीब है : पुर्णिमा नाथ, राजनीतिक विश्लेषक, अमेरिका
  31. कमला हैरिस ने अपने बार्डर को नहीं देखा, लेकिन रूस-यूक्रेन सीमा को सपोर्ट कर रहे हैं : पुर्णिमा नाथ, राजनीतिक विश्लेषक, अमेरिका
  32. ट्रंप को रूस का एजेंट कहा गया है : पुर्णिमा नाथ, राजनीतिक विश्लेषक, अमेरिका
  33. आपको लगता है कि क्या जो बाइडेन को पुतिन सम्मान करते हैं : पुर्णिमा नाथ, राजनीतिक विश्लेषक, अमेरिका
  34. यूक्रेन के साथ डेमोक्रेसी की पर्सनल कनेक्शन है : पुर्णिमा नाथ, राजनीतिक विश्लेषक, अमेरिका
  35. जो बाइडेन इस युद्ध को रोक सकते थे : पुर्णिमा नाथ, राजनीतिक विश्लेषक, अमेरिका
  36. यूक्रेन पर रूस के हमले से कच्चे तेल का दाम बढ़ेगा  : नितिन गुप्ता, सहारनपुर, दर्शक

Source : News Nation Bureau

desh-ki-bahas
Advertisment
Advertisment