Advertisment

Draupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन आज, PM मोदी ने बधाई संदेश में लिखी यह बात

Draupadi Murmu Birthday: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली के जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की...इसके साथ ही पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने उनको जन्मदिन की बधाई दी है

author-image
Mohit Sharma
एडिट
New Update
Draupadi Murmu Birthday

Draupadi Murmu Birthday( Photo Credit : फाइल पिक)

Draupadi Murmu Birthday:  आज यानी 20 जून को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको बधाई दी है. पीएम मोदी अपने ट्वीट में कहा कि राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की बधाई. हमारे लोगों के कल्याण के लिए ज्ञान, गरिमा और प्रतिबद्धता की एक किरण, देश की प्रगति को आगे बढ़ाने के उनके प्रयासों के लिए उनकी प्रशंसा की जाती है. उनका समर्पण हम सभी को प्रेरित करता रहेगा. उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं.

Advertisment

यह खबर भी पढ़ें- Monsoon Updates: बिहार-झारखंड में मॉनसून की दस्तक, जानें आपके शहर में मॉनसूनी बारिश कब?

दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्म ओडिशा के मयूरभंज जिले में 20 जून 1958 को हुआ था. उपरबेड़ा गांव में जन्मी द्रौपदी मुर्मू एक संथाली आदिवासी परिवार से आती हैं. अपने जन्मदिन के दिन राष्ट्रपति मुर्मू ने सबसे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के हौज खास स्थित जनगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. द्रौपदी मुर्मू इससे पहले झारखंड राज्य की राज्यपाल थीं. उन्होंने 25 जुलाई को राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी राष्ट्रपति मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी है. अमित शाह ने अपने ट्वीट में लिखा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. राष्ट्र सेवा व समाज के हर वर्ग के कल्याण के प्रति आपका समर्पण प्रेरणीय है. प्रशासनिक व जनसेवा के क्षेत्र में आपके अनुभव का लाभ देश को मिल रहा है. आपके स्वास्थ्यपूर्ण सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ.

यह खबर भी पढ़ें- Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी बारिश, मिलेगी गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राष्ट्रपति दौपजी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी है. सीएम योगी अपने ट्वीट में लिखा नारी सशक्तिकरण की सशक्त हस्ताक्षर, मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! भगवान श्री जगन्नाथ जी से आपके आरोग्यपूर्ण एवं सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना है.

Source : News Nation Bureau

Droupadi Murmu family Draupadi Murmu Birthday draupadi murmu h Draupadi Murmu Droupadi Murmu age Draupadi Murmu news in hindi draupadi murmu family tragedy happy bithday Droupadi Murmu Draupadi Murmu news Draupadi Murmu Profile Droupadi Murmu husband name
Advertisment