Advertisment

राम रहीम मामला: हनीप्रीत इंसा और आदित्य के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, देशद्रोह का मामला हुआ दर्ज

राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसा और डेरा प्रवक्ता आदित्य इंसा के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है।

author-image
Shivani Bansal
एडिट
New Update
राम रहीम मामला: हनीप्रीत इंसा और आदित्य के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, देशद्रोह का मामला हुआ दर्ज

राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत इंसा (फाइल फोटो)

Advertisment

राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसा के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। हनीप्रीत इंसा पर राम रहीम को रेप के मामले में दोषी ठहराने के बाद उसे भगाने की साजिश रचने का आरोप है।

हालांकि पुलिस की भारी सुरक्षा व्यवस्था के चलते यह साजिश नाकाम हो गई थी। 

हनीप्रीत इंसा के अलावा डेरा प्रवक्ता आदित्य इंसा के खिलाफ भी लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। साथ ही दोनों पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। दोनों के खिलाफ देश के सभी एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन सहित सभी प्रमुख स्थानों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर का बयान, यहां पर सब शांति है, नहीं दूंगा इस्तीफा

पुलिस को आशंका है कि दोनों आरोपी विदेश भागने की फिराक में है। आदित्य इंसा पर समर्थको को भड़काने और दंगे करवाने का आरोप है।

बता दें कि सीबीआई की विशेष अदालत ने 25 अगस्त को राम रहीम को रेप का दोषी ठहराया था। इसके बाद दिल्ली-हरियाणा में राम रहीम के समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया था। समर्थकों द्वारा फैली हिंसा को देखते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट राज्य सरकार को कड़ी फटकार भी लगाई थी।

CBI जज बोले- गुरमीत सिंह ने साध्वियों को बंधक बनाकर किया रेप, ये माफी के काबिल नहीं

आलम यह था कि रेप के मामले में दोषी करार राम रहीम को सजा सुनाने के लिए जज को रोहतक जेल में ही विशेष अदालत लगाकर सजा सुनानी पड़ी थी। 

कौन हैं हनीप्रीत इंसा

राम रहीम के जेल जाने के बाद हनीप्रीत इंसा को पुलिस तलाश कर रही है। हनीप्रीत पर आरोप है कि राम रहीम को सज़ा सुनाने के बाद वो उन्हें भगाने की तैयारी में थी।

हनीप्रीत का नाम प्रियंका तनेजा बताया जा रहा है। प्रियंका ने 14 फरवरी 1999 को विश्वास गुप्ता नाम के व्यक्ति के साथ शादी की थी। यह शादी डेरा प्रमुख राम रहीम ने कराई थी। शादी टूटने के बाद राम रहीम ने इसे गोद ले लिया और मुंहबोली बेटी कहा।

राम रहीम के आश्रम में पढ़ाता था 'बिग बॉस 10' का कंटेस्टेंट, अब किया ये खुलासा

जबकि विश्वास गुप्‍ता का आरोप है कि प्रियंका तनेजा के राम रहीम के साथ 'अवैध' संबंध थे। हनीप्रीत को हमेशा राम रहीम के करीब देखा जाता रहा है। वह डेरा के कई महत्‍वपूर्ण फैसले लेती थी और राम रहीम की फिल्मों को भी डायरेक्‍ट कर चुकी है, और कोर्ट की कार्रवाईयों में भी वो राम रहीम के साथ दिखीं थी।

राम रहीम केस: राज्यों में हुए हिंसा से नुकसान की भरपाई का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

Source : News Nation Bureau

News in Hindi हरियाणा पुलिस haryana police lookout notice ram rahim daughter Honeypreet honeypreet Insan aditya insan lookout notice honeypreet aditya हनीप्रीत इंसा लुकआउट नोटिस
Advertisment
Advertisment