Advertisment

'जनता की सेवा में नहीं भ्रष्टाचार में लगता है इनका मन', गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर हमला

Amit Shah in Bengaluru: गृहमंत्री अमित शाह ने बेंगलुरु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने इंडिया गठबंधन को भ्रष्टाचारियों को कुनबा बताया.

author-image
Suhel Khan
एडिट
New Update
Amit Shah

Amit Shah, Home Minister ( Photo Credit : ANI)

Amit Shah in Bengaluru: बीजेपी समेत सभी पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं और जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रही हैं. मंगलवार को पीएम मोदी ने उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया तो वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने बेंगलुरु में एक सभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जब भी सत्ता मिलती है उसका मन भ्रष्टाचार में लगता है जनता की सेवा में नहीं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले हुए. 

Advertisment

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से आम आदमी पार्टी को राहत, सांसद संजय सिंह को मिली जमानत

भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर गृहमंत्री का हमला

बेंगलुरु में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों का कुनबा है. शाह ने कहा कि कांग्रेस शासन में 12 लाख करोड़ का घोटाला हुआ. दस साल सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार में 12 लाख करोड़ का घोटाला हुआ. गृह मंत्री शाह ने कर्नाटक उप-मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि डीके शिवकुमार जी को तो भ्रष्टाचार से परहेज ही नहीं है. अमित शाह ने कहा कि मैं जानता हूं कि कर्नाटक की जनता भ्रष्टाचार को पसंद नहीं करेगी.

Advertisment

गृह मंत्री शाह ने जनता से पूछा कि कोयला घोटाला किसने किया, कॉमनवेल्थ का घोटाला किसने किया, टूजी का घोटाला किसने किया, हिमाचल में सेब की बिक्री में घोटाला किसने किया, आएनएक्स मीडिया में घोटाला किसने किया, एयरसेल का घोटाला किसने किया, अंतरिक्ष देवास का घोटाला किसने किया, लैंड फॉर जॉब का घोटाना किसने किया, जम्मू-कश्मीर क्रिकेट असोसिएशन का घोटाना किसने किया, एब्रेयर डील में घोटाला किसने किया, हॉक एयरक्राफ्ट का घोटाला किसने किया, अगस्ता वेस्टलेंड हेलिकॉप्टर का घोटाना किसने किया?

जनता की सेवा में नहीं लगता इनका मन- शाह

Advertisment

शाह ने कहा कि ये 12 लाख करोड़ के घोटाले और घपला करने वाली कांग्रेस मोदी जी के साथ स्पर्धा करती है. देश की जनता के सामने स्पष्ट विकल्प है. एक ओर 23  साल तक  एक पैसे का भ्रष्टाचार करे बगैर शासन करने वाले मोदी जी, और दूसरी और 12 लाख करोड़ का घोटाना करने वाली कांग्रेस है. शाह ने कहा कि जब भी इन्हें पावर मिलती है न केवल भ्रष्टाचार करते हैं बल्कि उनका मन जनता की सेवा में नहीं लगता.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस, तुष्टिकरण के दल-दल में ऐसा धंस गई है कि कभी देशहित का नहीं सोच सकती: PM

राहुल गांधी पर भी शाह का हमला

Advertisment

गृह मंत्री शाह ने कहा कि मैं मोदी के साथ 40 साल से काम कर रहा हूं 23 साल मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहने वाला पूरी दूनिया में एक ही व्यक्ति है जिसने एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली. 23 साल तक हर पल भारत के लिए काम करना एक पल की भी छुट्टी न लेना और दूसरी ओर गर्मी आते ही राहुल बाबा विदेश चले जाते हैं. हर महीना कांग्रेस पार्टी इनको ढूंढती रह जाती है. पूरा देश आज एक जुट होकर नरेंद्र मोदी जी के साथ खड़ा है.

HIGHLIGHTS

Advertisment
  • गृह मंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर हमला
  • इंडिया गठबंधन को बताया भ्रष्टाचारियों का कुनबा
  • राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर कसा तंज
home-minister Lok Sabha Elections Lok Sabha Election Lok Sabha Election 2024 Home Minister Amit Shah amit shah
Advertisment
Advertisment